इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सोयाबीन का सेवन

आम लोगों से लेकर जिम जाने वाले लोग प्रोटीन के लिए सोयाबीन का सेवन करते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 3, 2018 2:09 PM IST

सोयाबीन को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें  खनिज, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह सभी तत्व शरीर के लिए आवश्यक अमीनो एसिड का काम करते हैं इसलिए आम लोगों से लेकर जिम करने वाले लोग प्रोटीन के लिए सोयाबीन का सेवन करते हैं।

क्‍या आप जानते हैं कि सोयाबीन और इससे बने अन्य प्रोडक्ट्स को सीमित मात्रा में खाने के कई फायदे हैं तो ज्यादा खाने के नुकसान भी हैं। इसमें मौजूद ट्रांस फैट्स दिल की बीमारियों और मोटापे जैसी समस्‍याओं को बढ़ाते हैं इसलिए इस तरह की बीमारियों से ग्रस्‍त लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन लोगों को सोयाबीन खाने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ये बीमारियां बढ़ाती हैं सांसों में बदबू की समस्या!

प्रेग्‍नेंसी और ब्रेस्‍टफीडिंग में परहेज

प्रेग्‍नेंसी और ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली माताओं को सोयाबीन या सोयाबीन दूध का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्‍योंकि इसके सेवन से मतली, चक्कर आना जैसी समस्‍याएं हो सकती है।

एलर्जी की समस्‍या

जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है वह लोग सोया उत्‍पादों के प्रति भी संवेदनशील हो सकते हैं। इसलिए सोया उत्‍पादों का उपयोग सावधानी से करें। इसके अलावा माइग्रेन और हाइपोथॉयराइड के मरीजों को भी सोयाबीन से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जानें क्‍या है फॉलिक्युलाइटिस, कैसे रेजर फैला रहा है यह बीमारी?

किडनी फेलियर

सोया में फीटोएस्ट्रोजन्स नामक एक केमिकल पाया जाता है। फीटोएस्ट्रोजन्स का उच्च स्तर विषाक्त हो सकता है इसलिए किडनी की विफलता वाले जो लोग सोया उत्पादों का उपयोग करते हैं। उन लोगों के ब्‍लड में फीटोएस्ट्रोजन्स के स्तर के बढ़ने का जोखिम अधिक होता है। अगर आपको किडनी में किसी भी तरह की समस्‍या है तो अधिक मात्रा में सोया के सेवन से बचें।

मूत्राशय का कैंसर

सोया उत्‍पादों के सेवन से मूत्राशय कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है इसलिए अगर आपको मूत्राशय कैंसर है या पारिवारिक इतिहास में किसी को मूत्राशय का कैंसर है यानी इसके होने का उच्‍च जोखिम है तो सोया उत्‍पादों से बचना चाहिए।

डायबिटीज

डायबिटीज से ग्रस्‍त लोग जो ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने की दवा ले रहे हैं, तो उन्‍हें सोया के सेवन से ब्‍लड शुगर के स्‍तर के घटने का खतरा बहुत ज्‍यादा रहता है। एेसे में डायबिटीज से ग्रस्‍त लोगों को सोया के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source