ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए रोज खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, High Blood pressure से बहुत जल्द मिलेगी राहत

Dry Fruits for Blood Pressure: यदि आप बढ़े हुए ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए इसका पक्का इलाज लेकर आए हैं। यदि आप इन 5 ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो इससे आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 15, 2024 3:25 PM IST

आज खानपान और लाइफस्टाइल के बदलाव के कारण कई तरह की समस्याएं सामने आ जाती हैं। इसके अलावा आज कम फिजिकल एक्टिविटी भी कई तरह की लाइफस्टाइल डिजीज का कारण बनती जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी ही समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। ब्लड प्रेशर के तेज होने पर हमारी नसों में खूब का फ्लो बढ़ जाता है जिससे उनमें तनाव भी बढ़ने लगता है। इसके कारण कई तरह के जानलेवा रोग जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण लकवे के मामले भी काफी सामने आते हैं। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के परेशान हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान उपाय तलाश रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में इन 5 ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वह मेवे जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। (Dry Fruits for High Blood Pressure)

1. बादाम

बादाम का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बादाम के अंदर पोषक तत्वों की बात करें तो मैग्नीशियम, फाइबर, और मोनोअनसेचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे दिल की सेहत के लिए इसे रामबाण बनाते हैं। इसके साथ ही रोजाना बादाम खाने से हमारा बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है। वहीं रोज सुबह इसका सेवन करने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल भी ठीक रहता है। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।

2. मूंगफली

बात करें सर्दियों के सीजन की तो मूंगफली का सेवन इस सीजन में बहुत अधिक किया जाता है। प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर मूंगफली हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपको सर्दियों में रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करना चाहिए। दरअसल मूंगफली में मैंगनीज, नियासिन और जिंक जैसे तत्व भरपूर पाए जाते हैं, जो इसे हमारे ब्लड प्रेशर के लिए काफी फायदेमंद बनाते हैं। हालांकि आपको मूंगफली का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये तेल या घी में भुनी हुई न हों।

3. सूखा आलूबुखारा

आलूबुखारा एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल हार्ट को हेल्दी रखने में किया जाता है। यदि आप रोजाना कुछ मात्रा में सूखे आलूबुखारे का सेवन करते हैं तो इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल सकती है। वहीं इसका सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है। ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने के लिए आप रोजाना 4-5 आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं।

4. किशमिश

किशमिश यानी सूखे अंगूर आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके साथ ही यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और इसके लिए कोई नेचुरल उपाय खोज रहे हैं तो आपको रोज 15-20 किशमिश का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर किशमिश हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

5. अखरोट

दिमागी ताकत को बढ़ाने के लिए जाना जाने वाला अखरोट हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करता है। अखरोट में कैल्शियम, विटामिन-ई और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके अलावा इससे हृदय रोगों का भी खतरा कम होता है।