Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dinner For Weight Loss: मोटापा वर्तमान समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अनहेल्दी डाइट, शारीरिक सक्रियता की कमी, मानसिक तनाव और अनियमित जीवनशैली के कारण आजकल हर दूसरा व्यक्ति वजन बढ़ने से परेशान है। शरीर का बढ़ता वजन डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और गठिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता हैं। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि रात का खाना आपकी वेट लॉस जर्नी में मदद कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपका रात का भोजन हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। हम में से कई लोग रात में हाई कैलोरी और फैट युक्त भोजन करते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। लेकिन यदि आप वास्तव में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपको डिनर में किन चीजों को शामिल करना चाहिए और किन चीजों से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में क्या खाने से वजन बढ़ सकता है। साथ ही, जानिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में, डिनर में खाने से वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।
मिठाइयां, केक, चॉकलेट, पेस्ट्री जैसी चीजें ब्लड शुगर के साथ-साथ वजन को भी तेजी से बढ़ाती हैं। यदि आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो रात के खाने में इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
पिज्जा, बर्गर और फ्राइड फूड जैसे फास्ट फूड और जंक फूड में अधिक मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है। इसका रात में सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए रात के खाने में इनका सेवन भूलकर भी न करें।
यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद जल्दी सो जाते हैं, तो यह आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकता है। क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाने को पचाने में परेशानी तो होती ही है। साथ ही, वजन बढ़ने की संभावना भी अधिक बढ़ जाती है।
सूप और सलाद दोनों में ही कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, रात के भोजन में इनका सेवन करने से पेट भी भरा हुआ महसूस होता। इसलिए यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रात के डिनर में सलाद और सूप का सेवन जरूर करें।
सोयाबीन, दाल, पनीर और उबली हुई सब्जियों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सभी चीजें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन घटाने में तेजी से आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए आप अपने डिनर में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो रात के भोजन में फाइबर युक्त दलिया और ओट्स का सेवन अवश्य करें। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ न सिर्फ वजन घटाने में मदद करते हैं, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं।
रात के खाने के बाद ग्रीन टी या हर्बल टी पीने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही, यह फैट बर्निंग प्रक्रिया को भी तेज करती है। इसलिए खाने के बाद ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन जरूर करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।