ये डायट मिस्‍टेक्‍स खराब कर सकती हैं आपका फि‍टनेस प्‍लान

जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं। पर इसके बावजूद वजन कम नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि वजन कम न होने के पीछे आपकी कुछ डायट मिस्टेक्स भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 27, 2019 3:15 PM IST

वजन कम करने के लिए लोग क्‍या-क्‍या नहीं करते। फैटी फूड से लेकर अपना पसंदीदा खाना तक छोड़ देते हैं। जिम में घंटों पसीना भी बहाते हैं। पर इसके बावजूद वजन कम नहीं होता। क्‍या आप जानते हैं कि वजन कम न होने के पीछे आपकी कुछ डायट मिस्‍टेक्‍स भी हो सकती हैं। आइए जानें क्‍या हैं वे डायट मिस्‍टेक्‍स, जो खराब कर सकती हैं आपका फि‍टनेस प्‍लान।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने में मददगार है पत्‍ता गोभी सूप, ये है सही विधि

फल-सब्‍जी का मतलब ओवर ईटिंग नहीं

कुछ लोगों को लगता है कि वे जंक फूड छोड़कर अपनी सेहत के लिए बहुत बड़ा फैसला कर रहे हैं इसलिए अब फल और सब्जियां वे जितना चाहें उतना खा सकते हैं। पर यह सोच सरासर गलत है। हर स्थिति में आपको यह पता होना चाहिए कि जितना शरीर की जरूरत है, उतना ही खाना चाहिए। लेकिन जो लोग वेगन डाइट पर निर्भर हैं, वे अकसर फल और कच्ची सब्जियों के नाम पर बहुत सारे फल, सलाद खा जाते हैं। नतीजतन उनका वजन बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - ब्रेस्‍ट को शेप में रखने के लिए अपनाएं ये तीन घरेलू उपाय

बेवक्‍त खाना

वेगन डायट का मतलब यह नहीं है कि आप जब चाहें खा सकते हैं। बल्कि यह भी पोषण से भरपूर आहार है और यह आपके शरीर पर उसी तरह प्रभाव डालता है, जिस तरह मांसाहारी एवं अन्‍य व्‍यंजन। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियम बहुत जरूरी है। हर दिन एक ही समय पर खाना खाने की कोशिश करें। हर स्थिति में आपको यह पता होना चाहिए कि आप समय का पाबंद होकर ही अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। एक ही बार में ढेर सारा खाना खाने की बजाए इसे कई मील में डिवाइड कर थोड़ा थोड़ा खाने का रूटीन बनाएं।

यह भी पढ़ें – दूध वाली चाय से ज्‍यादा फायदेमंद है ब्‍लैक टी, जानिए इसके फायदे

हेल्‍दी-अनहेल्‍दी का फ्यूजन

हमारा मन अपना मनपसंद स्वाद पाने के अलग-अलग विकल्प खोजता रहता है। यही कारण है कि बहुत सारे लोगों को लगता है कि ढेर सारी सब्जियां डालकर फास्ट फूड्स खाना जैसे- पिज्जा में सब्जियां, पास्ता और चाउमीन में सब्जियां आदि खाने से हेल्थ पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, मगर ऐसा नहीं है। दरअसल एक बार वजन पूरी तरह नियंत्रित हो जाने के बाद आप कभी-कभार इस तरह के फूड्स खाएंगे, तो फर्क नहीं पड़ेगा मगर यदि आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको ये आदतें छोड़नी पड़ेंगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। असल में प्लांट बेस्ड फ्रोजेन फूड, डेजर्ट ये कुछ भी खाने से वजन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सकता।

यह भी है एक बड़ी गलती 

अगर आप वजन घटाने के लिए वेगन डाइट का चुनाव कर रहे हैं, तो आपको पूरी तरह उसके नियमों का पालन करना चाहिए। ज्यादातर लोग दिनभर में 3-4 कप चाय या कॉफी पी लेते हैं और सोचते हैं कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप चाय या कॉफी के बिना नहीं रह सकते हैं, तो ग्रीन टी, लेमन टी, जिंजर टी (अदरक की चाय) आदि पिएं, या दिन में 2 बार बहुत थोड़ी चीनी डालकर चाय पिएं।

ज्यादा प्रोटीन वाले आहार खाना

वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट बनाना होता है, लेकिन यह भी ध्यान रखना होता है कि आखिर हमें प्रतिदिन कितने प्रोटीन की जरूरत होती है। अकसर लोग इसलिए अपना वजन कम नहीं कर पातीं क्योंकि वे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन ले रहे होते हैं। वेगन डाइट पर निर्भर होने पर आपको प्रतिदिन महज 60 ग्राम प्राटीन की ही जरूरत होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source