
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 14, 2018 9:16 PM IST
रोजाना नाश्ता करने के समय में थोड़ा-सा बदलाव मोटापे से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। © Shutterstock
अच्छी सेहत पाना चाहते हैं सुबह का नाश्ता मिस नहीं करना चाहिए। डायट में संतुलित भोजन का सेवन हेल्दी और फिट रहने के लिए बेहद जरूरी है। खाना सिर्फ स्वादिष्ट और पौष्टिक होना ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि इसके सेवन करने का समय भी सेहत पर पॉजिटिव असर करता है। कुछ लोग अपना नाश्ता हर दिन स्किप करते हैं। कभी भी सही समय पर खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में कई तरह की बीमारियों जैसे मोटापा और दिल से जुड़े रोग का शिकार हो जाते हैं। अगर नाश्ते में कुछ बदलाव किए जाएं तो शरीर में फैट को कम करने में मदद मिल सकती है साथ ही हृदय रोगों से भी बचे रहे सकते हैं।
झटपट वजन कम करना है, तो पिएं गुनगुना पानी
मोटापे से संबंधित बीमारियों का खतरा कम
एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना नाश्ता करने के समय में थोड़ा-सा बदलाव मोटापे से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।
मोटे नहीं होना चाहते हैं, तो हर दिन करें नाश्ता ! जानें और क्या-क्या हैं इसके फायदे
नाश्ते में बदलाव करना है जरूरी
सरे यूनिवर्सिटी ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने डायबिटीज और दिल के रोगों से बचने के लिए भोजन के समय में बदलाव के प्रभाव की जांच की। इस अध्ययन में शामिल लोगों को दो टीमों में बांटा गया जिसमें एक टीम ने निश्चित समय पर नाश्ता किया और दूसरे ने अपने समय से 90 मिनट की दूरी पर सुबह का खाना खाया। नतीजे में पाया गया कि जिन लोगों ने अपने खाने में बदलाव किया, उनके शरीर में वसा की मात्रा में कमी पाई गई जिससे मोटापा और दिल के रोगों से राहत पाने में बहुत मदद मिलती है।