ये हैं वो 5 देसी स्नैक्स, जो आपको हेल्दी रखने के साथ वजन भी करेंगे कम

वेट लॉस करना है तो भुना हुआ चना खाएं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कैलोरी बहुत कम होती है। वेट लॉस के दौरान भूख लगने पर रोस्टेड चना खाने से पेट भरे होने का एहसास होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 1, 2019 1:52 PM IST

वेट लॉस के दौरान स्नैक्स खाना गलत नहीं है, लेकिन स्नैक्स ऐसे होने चाहिए जो वजन कम करने में मदद करें, जिनमें कैलारी कम हो और जो बॉडी फैट बर्न करने में सहायक हों। वेट लॉस के दौरान खाने के लिए ऐसे हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करना चाहिए, जिन्हें खाकर भूख की क्रेविंग शांत हो और वे शरीर के लिए हेल्दी भी हो। जानें, ऐसी हेल्दी और देसी स्नैक्स के बारे में, जो न केवल आपकी भूख को शांत करेंगे, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें: वजन कम करना चाहते हैं, तो पिएं ये लो कैलोरी जूस

मिक्स नट्स

भूख लगने पर मिक्स नट्स यानी बादाम, पिस्ता, काजू और अखरोट खा सकते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स कम, हेल्दी फैट्स अधिक और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। बादाम में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, अखरोट में अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं और पिस्ता में फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए ये वजन कम करने के लिए परफेक्ट हेल्दी स्नैक्स है।

स्पाइसी कॉर्न चाट

कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वेट लॉस के दौरान बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। आधा कटोरी कॉर्न खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इसमें मिक्स चिली पाउडर में कैप्साइसिन होता है, जो वजन को कंट्रोल करता है और तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

healthy snacks for weight loss वेट लॉस के दौरान भूख लगने पर रोस्टेड चना खाने से पेट भरे होने का एहसास होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। © Shutterstock.

रोस्टेड चना

वेट लॉस करना है तो भुना हुआ चना खाएं। 1 कटोरी रोस्टेड चने में 12.5 ग्राम फाइबर होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कैलोरी बहुत कम होती है। वेट लॉस के दौरान भूख लगने पर रोस्टेड चना खाने से पेट भरे होने का एहसास होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आप चाहें तो इसे दिन में 1-2 बार खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

स्वीट पोटैटो चाट

शकरकंद में फाइबर और पानी अधिक मात्रा और कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें इतने पोषक तत्व इतने अधिक मात्रा में होते हैं कि जो पेट को लंबे समय तक भरे रखते हैं।

मूंगफली

यह मोनोअनसैचुररेट फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इसमें हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और वजन कम करने में सहायक होते हैं। वेट लॉस में केवल 1 मुट्ठी मूंगफली खाना ही काफी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source