इस तरह लौकी का जूस पीने से जल्दी होगा वेट लॉस, 5 प्वाइंट्स में जानें लौकी का जूस पीने के फायदे

Best Food for weight loss : फाइबर, विटामिन सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिनमें से 6 फायदों के बारे में इस लेख में विस्तार से बताया गया है।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : November 4, 2024 8:01 PM IST

Benefits of Bottle Gourd Juice : ऐसी कई सब्जियां है, जिनके सेवन से हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं, जो मार्केट में भी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। लौकी इनमें से एक है। स्वाद के साथ-साथ लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी, जूस, कोफ्ते, पकौड़े, खीर, हलवा और रायता जैसे तमाम व्यंजन बनाए बनाए जा सकते हैं। दरअसल लौकी में पानी, फाइबर और विटामिन सी, बी6, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लौकी का जूस शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो लौकी का जूस आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसके अन्य कई फायदे हैं, जिनके बारे में हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे, तो चलिए जानते हैं लौकी के जूस पीने से क्या फायदे होते हैं?

पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है - Improves Digestive System

फाइबर से भरपूर लौकी लौकी पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। इसके रोजाना सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लौकी का जूस पर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर आप भी पाचन से संबंधित किसी समस्या से परेशान है तो लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

वजन नियंत्रित करता है - Weight Controls

फाइबर से भरपूर लौकी के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं और वजन नियंत्रित रहता है।

दिल को स्वस्थ रखता है - Keeps the Heart Healthy

लौकी में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो जाता है। इसके अलावा लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद - Beneficial for Skin

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लौकी का जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिससे स्किन पर चमक बनी रहती है। इसके साथ ही यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां गायब होने लगती हैं।

स्ट्रेस को कम करे - Reduce Stress

आजकल विभाग दौड़ भरी जिंगदी में हर कोई काम को लेकर स्ट्रेस की समस्या से परेशान है। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो लौकी का जूस आपके लिए बेस्ट ऑप्सन हो सकता है। लौकी में मौजूद पोषक तत्व चिंता को कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। रोजाना लौकी का जूस पीने से दिमाग शांत रहता है और आप तारो ताजा महसूस करते हैं।

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड - Keeps the Body Hydrated

लौकी में 92% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। खासकर गर्मी के मौसम में लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलता है और तापमान भी संतुलित रहता है।