
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 25, 2026 3:58 PM IST
Taro Root or Arbi Side Effects : अरबी एक स्वास्थ्यवर्धक जड़ वाली सब्जी है, जिसमें बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि अरबी खाने के बहुत सारे फायदे हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी भी होगी कि, अरबी के साइड इफेक्ट (Arbi Ke Side Effects) भी हैं। क्योंकि अरबी में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं, जिनके कारण ज्यादा अरबी खाने वालों के लिए कई स्वास्थ समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं। खासकर, अगर कोई किडनी स्टोन और अर्थराइटिस जैसी समस्या से परेशान है तो उसे अरबी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। अरबी खाने के नुकसान क्या हैं, और अरबी क्यों नुकसानदायक है? इसके बारे में हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे।
पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण अरबी खाने के कई फायदे हैं यह इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने के साथ-साथ पाचन को सुधारने में भी फायदेमंद है। लेकिन अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट नाम का एक ऐसा हानिकारक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण आपके सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। खासकर, अरबी उन लोगों के लिए हानिकारक है जो पहले से किसी स्वास्थ समस्या से जूझ रहे हैं।
अरबी की सब्जी का अत्यधिक सेवन करने से आपकी किडनी में स्टोन का निर्माण हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट की मौजूदगी गुर्दे की पथरी का कारण बनता है, जिससे आपको पेट में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही अगर आप पहले से किडनी स्टोन से जूझ रहे हैं तो आपको अरबी की सब्जी या अरबी खाने से बचना चाहिए। अरबी जब भी खाएं तो उसे अच्छी तरह से पका कर ही खाएं।
अरबी की सब्जी अर्थराइटिस में भी हानिकारक होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट और प्रोटीन की अधिकता होती है, जो जॉइंट्स में यूरिक एसिड के तौर पर जमा होते हैं और दर्द व सूजन का कारण बनते हैं।
अगर आप अरबी को अच्छी तरह से पकाए बगैर ही बनाते हैं तो इसमें कैल्शियम ऑक्सलेट की उपस्थिति आपके गले और त्वचा में खुजली का कारण बन सकती हैं, इसलिए जब भी अरबी की सब्जी या कोई व्यंजन बनाएं तो उसे अच्छी तरह से जरूर पकाएं।
अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट की अधिकता के कारण यह महिलाओं में वुल्वोडनिया से जुड़ा हो सकता है यह महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के आसपास दर्द और परेशानी का कारण बन सकता है, यही वजह है जब महिलाओं में वुल्वोडनिया का पता चलता है उन्हें कैलशियम ऑक्सलेट वाले आहार का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।