... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 23, 2019 9:25 PM IST
मसल्स के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और उनमें खिंचाव होने लगता है. इसकी कमी से खासतौर पर जांघों और पिंडलियों में असहनीय दर्द होता है। ©pixabay
हड्डियों में लंबे समय से दर्द हो तो सबसे पहले लोग यही कहते हैं कि शरीर में कैल्शियम कम हो गया होगा. पर क्या ये अचानक होता है? नहीं. कैल्शियम कम होना एक दिन की बात नहीं. ये तो लंबे समय पहले ही शुरू हो गया होता है. लक्षण भी दिखते हैं, बस हम इन्हें पहचान नहीं पाते। डॉक्टर्स कहते हैं कि कैल्शियम कम होने का पहला लक्षण होता है हड्डियों में दर्द, अकड़न. जल्दी थकावट होना. ये लक्षण पहले उभरते हैं।
कैल्शियम कमी के 7 लक्षण
मसल्स के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और उनमें खिंचाव होने लगता है. इसकी कमी से खासतौर पर जांघों और पिंडलियों में असहनीय दर्द होता है।
हर्बल चाय और फलाहार का हमारी आंत पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
कमजोर दांत, कमजोर नाखून, झुकी कमर।
बालों का टूटना या झड़ना।
अत्यधिक तनाव होना भी कैल्शियम की कमी का संकेत देता है।
कैल्शियम की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहने की वजह से शरीर में थकान होने लगती है। इस वजह से नींद न आना, डर लगना और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
12 से 16 घंटे की फास्टिंग करने से पहले-जान लें इसके फायदे व नुकसान।
महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है और वे थकान महसूस करने लगती हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैल्शियम की होने पर व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगता है।
कैल्शियम की कमी से बचने के लिए क्या खाएं ?
बीज
चिया सीड्स, अलसी, कद्दू और तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं. इनमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में होता है।
बादाम
बादाम खाने से सिर्फ दिमाग ही तेज नहीं होता है बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती है क्योंकि बादाम में कैल्शियम पाया जाता है. ऐसे में आप भी बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
दूध नहीं पसंद, तो इन फूड्स से कैल्शियम की जरूरतों को करें पूरी।
बीन्स
एक कप बीन्स में 24 प्रतिशत तक कैल्शियम होता है इसलिए बीन्स का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है।
पनीर
इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आप कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।
दही
एक कप प्लेन दही में 30 प्रतिशत कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन B2 और B12 होता है. ऐसे में अगर आप दूध नहीं पीते तो इसका सेवन कर सकते हैैं।
भारत में 8 में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में, जानें स्तन कैंसर के बारे में सबकुछ।