
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 6, 2021 9:47 AM IST
कोविड महामारी ने हमारे जीवन को कई मायनों में प्रभावित किया है। इस महामारी ने हम सभी को इम्युनिटी (Immunity) को बढ़ावा देने महत्व का एहसास कराया है। यदि आप भी कोविड वायरस से प्रभावित हुए हैं, तो उचित दवाओं और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की निरंतर निगरानी के साथ-साथ विटामिन, प्रोटीन, खनिजों से भरपूर पौष्टिक आहार लेना और शरीर को हाइड्रेट रखना महत्वपूर्ण है। जिससे कि आपको नेचुरली रिकवर होेने में मदद मिल सके। हालांकि, बुखार, शरीर में दर्द, गंध और स्वाद की कमी होने पर भूख न लगना आम बात है। लेकिन विशेषज्ञ तेजी से ठीक होने के लिए पर्याप्त पोषण और आराम की सलाह देते हैं।
तो ऐसे में आप क्या कर सकते हैं? चिंता न करें इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अपर्णा की मानें तो किसी भी व्यक्ति को आसान, पौष्टिक व्यंजनों के लिए अपने किचन कैबिनेट से आगे देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये उन मामलों में एक लंबा रास्ता तय कर सकते हैं जहां रोगियों को एक सक्रिय संक्रमण के साथ बुखार होता है, और उन्हें भूख नहीं लगती है। इस लेख में हम आपको डॉ अपर्णा द्वारा सुझाई 6 ऐसी आयुर्वेदिक रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप कोविड देखभाल के व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं।
50 ग्राम चावल और 800ml पानी लें और उन्हें प्रेशर कुक करें। उसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 2 चुटकी अदरक का पाउडर मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर पकने दें।
30 ग्राम चावल, 20 ग्राम मूंगदाल और 800ml पानी लें और इन्हें प्रेशर कुक करें। इसमें स्वादानुसार नमक, 2 चुटकी अदरक पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं और इसे मध्यम आंच पर उबालें। उसके बाद इसमें घी, सरसों और हींग का तड़का लगाएं।
कुकर में 50 ग्राम भुना हुआ और दरदरा पिसा हुआ गेहूं और जौ के साथ 800ml लें और उन्हें प्रेशर कुक करें । इसमें अजवाइन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। उसके बाद में इसमें नकम मिलाएं और 1 चम्मच घी में हींग और जीरा डालकर तड़का लगाएं।
20 ग्राम कटे हुए चावलों को 300ml पानी में प्रेशर कुक करें।
वेरिएंट 1- आप इसमें मिश्री, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चुटकी धनिया पाउडर मिला सकते हैं।
वेरिएंट 2- आप इसमें नमक, 2 चुटकी जारी पाउडर और 2 चुटकी अदरक पाउडर मिला सकते हैं।
सामग्री
कैसे बनाएं
मूंग दाल को पानी के साथ प्रेशर कुक करें, या चिकन को पानी के साथ पकाएं। अब इसमें नमक मिलाएं और काली मिर्च, अदरक पाउडर, दालचीनी और तेज पत्ते के साथ तड़का लगाएं।
-लेमन जूस
सामग्री
कैसे बनाएं
सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और इस ड्रिंक का आनंद लें।
-ओरेंज जूस
सामग्री
कैसे बनाएं
सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और इस ड्रिंक का आनंद लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.