दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, खाते ही शुरू हो जाती है कब्ज और ब्लोटिंग

Foods to Avoid with Curd: कई लोगों को दही के साथ कुछ न कुछ एक्स्ट्रा चीजों को खाना अच्छा लगता है, लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक दही के साथ कुछ खाद्य पदार्थों को कभी नहीं खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 14, 2023 12:16 PM IST

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे दही खाना पसंद ना हो। काफी लोग हैं, जो दही खाने के लिए किसी मौसम के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। चाहे गर्मी हो या सर्दी, दही उनकी ऑल टाइम फेवरेट होती है। वैसे देखा जाए तो दही से कई लोगों को कुछ ना कुछ कॉम्बिनेशन खाने की आदत होती है। इसके अलावा दही से कई तरह की डिशेज भी बनाते हैं जिसमें डोसा, उत्पम, कबाब और छाछ जैसी कई तरह की चीजें शामिल होती हैं। देखा जाए तो गर्मी का मौसम शुरू होते ही इसकी डिमांड भी बढ़ने लगती है। थाली में दही की अपनी एक अलग ही जगह और पहचान है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दही खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है और बालों के साथ-साथ स्किन और बाल भी अच्छे हो जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि, दही के साथ (Foods to Avoid with Curd) कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए? अगर नहीं, तो चलिए जान लेते हैं कि, वो चीजें कौन सी हैं।

दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - What Should Not Eat With Curd In Hindi

दूध और दही एकसाथ न खाएं

काफी लोग दही और दूध मिलाकर काफी चीजें तैयार करते हैं, और उसे खाते हैं। लेकिन दूध के साथ दही का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। इससे उल्टी, दस्त और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आप इस तरह किसी भी समस्या से ना जूझें तो, दही को दूध के साथ बिलकुल ना खाएं।

दही के साथ न खाएं खट्टे फल

खट्टे फलों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हाजमा बिगड़ सकता है। खट्टे फलों में संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों से दही खाते वक्त दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा उड़द की दाल से बनी कोई चीज भी दही के साथ ना खाएं। इससे डायजेशन पर बुरा असर पड़ता है।

दही और ऑयली चीजों का कॉम्बिनेशन

पराठों या पूरियों के साथ दही खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि दही के साथ ऑयली चीजों का सेवन करना बेहद खराब कॉम्बिनेशन है। इससे हेल्थ पर बेहद बुरा असर पड़ सकता है.

प्याज और दही एकसाथ न खाएं

अगर आप दही के साथ प्याज खाते हैं, तो इस आदत को तुरंत बदलने की कोशिश करें। इससे पाको पेट में तेज दर्द, पेट में सूजन और उल्टी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही के साथ आम का सेवन सही नहीं

दही का सेवन आम के साथ नहीं करना चाहिए। इससे हाजमा खराब हो सकता है। अगर आपने आम के साथ दही खायी तो आपको स्किन की एलर्जी तक हो सकती है।

दही के साथ मछली का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए

दही के साथ मछली का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इसे पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. यहां तक आपको ब्लोटिंग तक झेलनी पड़ सकती है।

तो ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन दही के साथ बिलकुल (Foods to Avoid with Curd) भी नहीं करना चाहिए। अगर आप भी इन चीजों का सेवन दही के साथ करते हैं, तो अपने जायके पर थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें और हेल्दी रहने पर ध्यान दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source