
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 2, 2022 3:24 PM IST
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को अंदर रिफ्रेश कर देने वाली ड्रिंक का ख्याल ही सबसे पहले आता है। ये ड्रिंक ऐसी हो, जो ताजगी से भरपूर होने के साथ हेल्दी भी हो। ऐसे में खस के शरबत से बेहतर और कुछ भला कैसे लग सकता है। हरे से रंग का दिखने वाला खस शरीर को अंदर से ठंडक देता है। स्वास्थ से जुड़े खस के तमाम फायदे हैं। आप इसे घर पर बड़ी ही आसानी के साथ तैयार कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में खस का शरबत किसी जादू से कम नहीं होता। इस सीजन में ये हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है? इससे स्वास्थ से जुड़े क्या लाभ हैं? और तो और इसे तैयार कैसे कर सकते हैं? ये सब कुछ जानेंगे इस लेख में।
हरे रंग का दिखने वाला खस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये फायदे क्या हैं, चलिए जान लेते हैं।
खस काफी पुराने समय से ही प्रचलन में है। ये पूरी तरह से नेचुरल होता है। खासकर तब जब काफी ज्यादा गर्मी हो, तब खस का शरबत आपको गर्मी से निजात दिलाता है। गर्मियों के मौसम में डीहाईड्रेशन की समस्या ज्यादा होती है, जिस वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बना रहता है। खस इन सब खतरों से आपको बचाकर रखता है और स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान की तरह काम करता है।
खस शरबत में तमाम गुण होते हैं, जिनमें से एक गुण इसकी ठंडक है। खस में जिंक की मात्रा अच्छी खासी होती है। इस वजह से आँखों में होने वाली परेशानी दूर रहती है। अगर आप हर रोज गर्मियों के दिनों में एक ग्लास खस का शरबत पिएं। इससे आँखों में होने वाले लालपन को कम करने में मदद मिलती है।
खस में आयरन, मैग्निजियम के साथ विटामिन B6 की काफी अच्छी मात्रा होती है। जिस वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी दुरुस्त रहता है। खस के शरबत से ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम रहता है।
खस में एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी और ज्यादा मात्रा होती है। जिससे शरीर में इम्युनिटी भी बढती है। इसके अलावा इसमें उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट के गुण शरीर के अंग किसी भी तरह के नुक्सान से बचे रहते हैं।
खस का शरबत ठंडा होता है। अगर अपने एक ग्लास खस का शरबत पी लिया तो समझिये बार-बार प्यास लगने की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा। इससे आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। ज्यादा अच्छी खुशबु और रिफ्रेशमेंट के लिया आप इसमें निम्बू का रस भी मिला सकते हैं।
काफी लोगों को लगता होगा कि, खस का शरबत तैयार करना काफी मुश्किल भरा काम होगा। लेकिन आप यकीन मानिये, खस का शरबत आप कभी भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसकी आसान से रेसिपी क्या है, चलिए जान लेते हैं।
तो आप कुछ इस तरह से खस का शरबत तैयार कर सकते हैं, जो आसान भी है और गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा भी करेगा। खस के शरबत से स्वास्थ्य से जुड़े अनगिनत फायदे होते हैं। इतने सारे फायदों के साथ गर्मियों के दिनों में खस का शरबत पीना वाकई फायदे का सौदा है। तो इन्तजार किस बात का? आप भी इसे तैयार करें, और एन्जॉय करें।