
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 12, 2024 4:35 PM IST
Overeating
Tips for Overeating During Shadi Season : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज यानि 12 जुलाई को शादी के बंधने मं बंधने जा रहे हैं। इस भव्य शादी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में है। इस आयोजन में कई बड़े-बड़े सेलेब्रिटी शामिल होंगे, जो यहां कई तरह के जायके का आनंद लेंगे। वाराणसी के चाट से लेकर 5 स्टार होटल तक का स्वाद यहां परोसा जाएगा। शादी के मौके पर न सिर्फ आम लोग हर तरह के स्वाद को चखना पसंद करती है, बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी शादी में हर तरह के पकवान का आनंद लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी की शादी में जा रहे हैं और वहां के भोजन का आनंद ले रहे हैं, तो अपने पेट का ध्यान जरूर रखें। दरअसल, शादी समारोह में बनने वाले पकवान को देखकर हम ओवरईटिंग करने लग जाते हैं, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानी जैसे- ब्लोटिंग, एसिडिटी इत्यादि हो सकती है। ऐसे में अगर आपको ओवरईटिंग से बचना है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से ट्रिक्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं शादी सीजन में ओवरईटिंग से किस तरह बचें?
शादी समारोह में ओवरईटिंग से बचने के लिए शादी में जाने से पहले कुछ खा लेना एक बेहतर ट्रिक है। ऐसा करने से आपको बहुत अधिक भूख नहीं लगेगी और आप बिना सोचे-समझे कुछ भी नहीं खाएंगे। कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पार्टी में जो भी परोसा जाएगा उसे खाने से बचने के लिए, घर से निकलने से पहले थोड़ा-बहुत नाश्ता कर लें। इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
ओवरईटिंग से बचने के लिए आप कोशिश करें कि शादी पार्टी में 1 ही कुजीन पर ध्यान दें। आप इस दौरान या तो मंचूरियन के साथ हक्का नूडल्स खाएं या लाइव काउंटर से इटैलियन पास्ता या पनीर टिक्का या नान का सेवन करें। इससे आप काफी हद तक ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
शादी पार्टियों में अक्सर हम पानी न पीने की गलती कर देते हैं। ऐसे में हम अक्सर काफी ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए पार्टी के दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें। ऐसा करने से आपका पेट भरा-भरा सा रहेगा और आप ओवरईटिंग से बच सकेंगे।
अगर आप ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं, तो शादी-पार्टी में किसी भी डिशेज को छोटे प्लेट में लें और कोशिश करें कि इसका हिस्सा छोटा हो। ऐसा करने से आप ध्यानपूर्वक खाते हैं और कम खाते हैं। उदाहरण के लिए, अपनी प्लेट में 2-3 मंचूरियन डालने के बजाय सिर्फ एक मंचूरियन लें।
आजकल हम सभी अपने खाने में मौजूद पोषक तत्वों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही बेहतरीन पोषक तत्व हैं, जो भूख को कंट्रोल करती हैं। ऐसे में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें लें। ताकि आप ओवरईटिंग से बच सकें।