Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Diet for Joint Swelling : बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द होना काफी ज्यादा कॉमन है, लेकिन आज के समय में लोग कम उम्र में ही जोड़ों से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। जोड़ों से जुड़ी कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसमें ज्वाइंट्स में सूजन की परेशानी शामिल है। ज्वाइंट्स में सूजन के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें अर्थराइटिस, गठिया, शरीर में विटामिन्स की कमी इत्यादि शामिल है। ऐसे में अगर आपके ज्वाइंट्स में सूजन की परेशानी हो रही है, तो इसकी जांच करा कर अपनी समस्याओं का इलाज कराएं। साथ ही आप उन समस्याओं के आधार पर अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। जोड़ों में सूजन की स्थिति में आप कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
जोड़ों में सूजन की स्थिति में आपको कार्ब्स और शुगर युक्त आहार से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से व्हाइट ब्रेड, पेस्ट्री और कई प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर युक्त पेय पादर्थ, मिठाइयां इत्यादि से दूरी बनाकर रथें। ये सभी चीजेंजोड़ों में सूजन बढ़ने का कारण बन सकते है। इन चीजों के सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे जोड़ों में सूजन की समय उत्पन्न हो सकती है।
रिरसर्च के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से गठिया रोग होने का खतरारहता है। प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन और डेली इत्यादि है। इन फूड्स में फैट की मात्रा अधिक होती है। इन फूड्स के सेवन से जोड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए यदि आपके जोड़ो में सूजन की परेशानी है, तो इस स्थिति में अपने आहार में प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम से कम कर दें। ऐसे में कोशिश करें कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसमें फैट की मात्रा काफी कम हो।
सूजन की परेशानी को कम करने के लिए अपने आहार में तला हुआ खाना जैसे- फिंगर चिप्स, समोसे, पकौड़ी इत्यादि को शामिल करें। इसके साथ ही फैट युक्त आहार से भी दूरी बनाकर खें। अधिक मात्वरा में फैट का सेवन करने की वजह से शरीर में सूजन बढ़ सता है।
शराब और तंबाकू का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकता है, जो आपके जोड़ों पर भी असर डाल सकता है। धूम्रपान के अधिक सेवन से शरीर में माइक्रोबायोम का संतुलन बिगाड़ सकता है, जिसकी वजह से सूजन की परेशानी हो सकती है। अगर आपके शरीर में सूजन के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में धूम्रपान से दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें।
उच्च वसा वाले डेरी उत्पाद जैसी मक्खन, पनीर इत्यादि जोड़ों में सूजन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में जोड़ों में सूजन की परेशानी को कम करने के लिए आपको इन चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: जोड़ों में सूजन की परेशानी होने पर आपको अपने लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें। ध्यान रखें कि खानपान किसी भी बीमारी का सटीक इलाज नहीं होता है।