
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 3, 2021 9:16 PM IST
Image credits by: नमक का अधिक सेवन पहुंचा सकता है आपकी सेहत को नुकसान, यहां जानें ज्यादा नमक खाने के 5 संकेत
नमक (Salt) के बिना भोजन की कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है। यह हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही, भोजन के संरक्षक (Preservative) के रूप में भी कार्य करता है। नमक में लगभग 60% क्लोराइड (Na) और लगभग 40% सोडियम (Cl) होता है। लगभग सभी असंसाधित खाद्य पदार्थ (Unprocessed Foods) जैसे कि सब्जियां, फल, नट्स, मीट, साबुत अनाज और डेयरी खाद्य पदार्थ सोडियम में कम होते हैं। हम जो नमक खाते हैं वह मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है, सिर्फ इतना ही नहीं; नमक हमारे द्वारा ग्रहण किए जाने वाले मिनरल्स और पानी को भी संतुलित करता है। लेकिन जिस तरह किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक होता है, उसी प्रकार से अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से भी आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मगर सवाल यह उठता है कि इसका पता कैसे लगाएं कि हम अधिक नमक का सेवन कर रहे हैं या नहीं। तो चिंता न करें, हम यहां आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो आपका शरीर आपको तब देता है, जब आप नमक का सेवन अधिक करते हैं।
पेट फूला हुआ या तंग महसूस होना, अधिक नमक खाने के सबसे सामान्य अल्पकालिक प्रभावों में से एक है। यह आपके शरीर में पानी को बनाए रखने में मदद करता है, इसलिए शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ बनता है।
वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन उनमें से एक बहुत अधिक सोडियम भी हो सकता है। ब्लड प्रेशर में परिवर्तन आपकी किडनी के जरिए होता है। बहुत अधिक नमक किडनी के लिए उस तरल पदार्थ से छुटकारा पाना कठिन बना देता है जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है। नतीजतन, आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
सूजन आपके शरीर में बहुत अधिक सोडियम का संकेत हो सकती है। इससे आपके चेहरे, हाथ, पैर और टखनों जैसे शरीर के अंगों में सूजन होने की सबसे अधिक संभावना होती है। यदि आप सामान्य से अधिक फूले हुआ महसूस कर रहे हैं, तो देखें कि आप कितना नमक खा रहे हैं।
यदि आपको हाल ही में बहुत प्यास लगी है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप बहुत अधिक नमक खा रहे हैं। जब ऐसा होता है, तो आप डिहाइड्रेट हो जाते हैं। आपका शरीर आपकी कोशिकाओं से पानी खींचता है, जिससे आपको बहुत प्यास लग सकती है।
जब आपका शरीर पानी को होल्ड रखता है तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। यदि आपने एक सप्ताह या कुछ दिनों में तेजी से वजन बढ़ाया है, तो ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपने बहुत अधिक नमक का सेवन किया है। ऐसे में अपने द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों के बारे में सोचें और नमक को कम करने के लिए परिवर्तन करने का प्रयास करें।
हमारे शरीर को केवल थोड़ी मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है। हमें इसका लगभग 1,500 मिलीग्राम प्रतिदिन मिलना चाहिए। लेकिन औसत अमेरिकी लगभग 3,400 लेता है। बहुत अधिक नमक से स्ट्रोक, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप हो सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.