Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Side Effects Of Peanuts: मूंगफली खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। मूंगफली के बिना सर्दियों की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। सर्दी के मौसम में करारी मूंगफली खाने का मजा अलग ही है। मूंगफली न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर आयरन, जिंक, पोटैशियम और फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह कई तरह की बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार है। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए मूंगफली का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। मूंगफली का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए (Who Should Not Eat Peanuts In Hindi)? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसके कारण पेट में दर्द, एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग, की समस्या हो सकती हैं। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें मूंगफली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो मूंगफली का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
मोटापे से ग्रसित लोगों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में, इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप मूंगफली खाना चाहते हैं, तो हमेशा बिना नमक वाली मूंगफली का ही सेवन करें।
कुछ लोगों को मूंगफली का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे उन्हें त्वचा पर खुजली, सूजन, सांस लेने में दिक्कत और यहां तक कि एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आपको मूंगफली से एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।