
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 6, 2023 1:25 PM IST
Side effects of eating eggs : सर्दी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान ठंड हवाओं से बचने के लिए अक्सर हम में से कई लोग गर्म चीजों का सेवन करते हैं, ताकि शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म कर सकें। कई लोग तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस सीजन में अंडों का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं। अंडों का सेवन करना सेहत के लिए काफी हद तक फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को अंडों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। जी हां, अगर आप काफी ज्यादा अंडों का सेवन करते हैं या फिर रोजाना अंडे खा रहे हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन लोगों को अंडे खाने से बचना चाहिए?
अगर आपको किसी तरह का पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो अंडों का सेवन न करें। अंडों का काफी ज्यादा मात्रा में सेवन करने स अपच, गैस, बदहजमी जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में पेट दर्द भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप पहले से पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अंडों का सेवन सीमित कर दें।
बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर में कई अन्य तरह की समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की स्थिति का खतरा रहता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो अंडों का सेवन सीमित कर दें। दरअसल, अंडे में फैट की अधिकता होती है, जिसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है।
अगर आप दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अंडों का सेवन सीमित करें। सर्दियों में अंडों का अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्ट पर जोर पड़ता है, इसलिए कोशिश करें कि इन दिनों काफी मात्रा में अंडों का सेवन न करें।
दस्त यानी डायरिया से जूझ रहे लोगों को अधिक मात्रा में अंडों का सेवन सीमित करना चाहिए। दरअसल, अंडे की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से दस्त की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
अगर आपको प्रोटीन से काफी ज्यादा एलर्जी की परेशानी है, तो अंडों का सेवन न करें। एलर्जी की स्थिति में अंडों का सेवन करने से पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है।
अंडों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी माना जाता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा अंडे खा रहे हैं, तो इससे नुकसान होने की संभावना रहती है। ऐसे में अंडों का सेवन सीमित कर दें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.