
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 3, 2024 3:57 PM IST
Cauliflower Side Effects
Cauliflower Side effects : सर्दियों में मार्केट में कई तरह की सब्जियां आ जाती हैं, जिसमें गोभी का नाम भी शामिल है। गोभी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हेल्दी गहोते हैं। मुख्य रूप से गोभी विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गोभी का सेवन करने से मना किया जाता है। जी हां, कुछ स्थितियों में गोभी का सेवन करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए?
पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो गोभी का सेवन सीमित कर दें। दरअसल, फूलगोभी में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो पेट में गैस, सूजन और ऐंठन को बढ़ा सकती है। मुख्य रूप से उन लोगों के लिए गोभी का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है, जो आईबीएस, आईबीडी, क्रोहन डिजीज या अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं।
कुछ लोगों को फूलगोभी खाने के बाद एलर्जी हो सकती है, जिसकी वजह से स्किन में खुजली, सांस लेने में समस्या और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में फूलगोभी का सेवन करने से बचें। यह एलर्जी संबंधी प्रतिक्रिया को बढ़ा सकती है। अगर आपको फूलगोभी खाने के बाद एलर्जी की शिकायत होती है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करेँ।
किडनी स्टोन की परेशानी है, तो फूलगोभी के सेवन से बचें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फूलगोभी में कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप फूलगोभी का सेवन करते हैं, तो पथरी का साइज बढ़ सकता है। इसलिए फूलगोभी का सेवन न करें।
फूलगोभी विटामिन K से भरपूर होता है, जो आपके ब्लड को पतला करने वाली दवाओं का के अवरुद्ध होती हैं। ऐसे में आपके शरीर में ब्लड को पतला करने वाली दवाओं का असर कम हो सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ब्लड क्लोटिंग की शिकायत है, तो फूलगोभी का सेवन न करें।
थायराइड की परेशानी होने पर फूलगोभी का सेवन न करें। दरअसल, फूलगोभी में गोइट्रोजन नामक कंपाउंड होता है, जो थायरायड की आयोडीन के अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकता है। इससे थायरॉयड की समस्या और अधिक बढ़ सकती है, क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर में आयोडीन की कमी काफी ज्यादा बढ़ने लगती है।
गोभी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। लेकिन कोशिश करें कि फूलगोभी का सेवन सीमित करें। अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
Also Read : ब्रोकली और फूल गोभी में कौन है ज्यादा फायदेमंद ?