
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : November 22, 2024 11:12 AM IST
Jaggery Side Effects
Jaggery Side Effects : गुड़ स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है, इसके साथ ही में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फोलेट, सेलेनियन, प्रोटीन और विटामिन बी12 होते हैं, जिससे आपके शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। सर्दियों में अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट गुड़ और चना खाने की सलाह देते हैं। यह बुजुर्गों से बच्चों तक के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए? जी हां जरूरत से अधिक गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानिां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं गुड़ का सेवन किसे नहीं करना चाहिए और कितनी मात्रा में इसका सेवन करें?
अक्सर आपने देखा होगा कि डायबिटीज के मरीज चीनी का सेवन करने से कतराते हैं, लेकिन गुड़ का सेवन आसानी से कर लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको डायबिटीज है, तो ऐसी स्थिति में गुड़ का सेवन करना सही नहीं होता है। क्योंकि गुड़ में भी शुगर की मात्रा होती है, इसलिए जरूरत से अधिक इसका सेवन न करें।
जरूरत से अधिक गुड़ का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। क्योंकि गुड़ स्वभाविक रूप से गर्म होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा गुड़ खाते हैं, तो आपके पेट को गर्म कर सकता है। इससे कब्ज, अपच और गैस की परेशानी हो सकती है।
कैविटी या फिर दांतों से जुड़ी परेशानियों में गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसी स्थिति में गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान होने का खतरा रहता है। मुख्य रूप से इससे कैविटी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
कुछ लोगों को गुड़ का सेवन करने से एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। इससे स्किन पर रैशेज, खांसी और पेट दर्द की शिकायत होने की संभावना हो सकती है। इसलिए अगर आपको गुड़ खाने से एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसे में गुड़ का सेवन करने से बचें।
अगर आपको अर्थराइटिस या हाथ-पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत है, तो ऐसी स्थिति में गुड़ का सेवन बिल्कुल भी न करें। दरअसल, गुड़ में सुक्रोज होता है। ऐसे में अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं, तो आपके सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गुड़ खाने से परहेज करें।
सर्दियों में गुड़ खानाहेल्दी माना जाता है, इससे कई दिक्कतें दूर होती है। अगर आपको गुड़ खाना पसंद है, तो आप ऐसी स्थिति में प्रतिदिन करीब 50 से 60 ग्राम गुड़ खा सकते हैं। इससे नुकसान होने की संभावना कम होती है।
गुड़ का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन कोशिश करें कि सोने से ठीक पहले गुड़ का सेवन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो दांतों में कैविटी की शिकायत हो सकती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.