National Nutrition Week 2020: बढ़ते बच्‍चे के लिए बहुत जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्‍व, कमी से हो सकते हैं कई रोग

यदि बच्चों की सेहत पर बचपन में सही तरह से ध्यान दिया जाए तो बड़े होकर उनके बीमार पड़ने की संभावना कम होती है। जब बच्चे बढ़ते हैं तो उनके शरीर को बेहतर विकास के लिए प्रोटीन, विटामिन सहित कई अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यदि बच्चों की डाइट में इनका अभाव हो गया तो उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। इस नेशनल न्यूट्रीशन वीक (National Nutrition Week) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 4, 2020 12:56 PM IST

यदि बच्चों की सेहत पर बचपन में सही तरह से ध्यान दिया जाए तो बड़े होकर उनके बीमार पड़ने की संभावना कम होती है। जब बच्चे बढ़ते हैं तो उनके शरीर को बेहतर विकास के लिए प्रोटीन, विटामिन सहित कई अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यदि बच्चों की डाइट में इनका अभाव हो गया तो उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। इस नेशनल न्यूट्रीशन वीक (National Nutrition Week) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

प्रोटीन

प्रोटीन एक ऐसा तत्व है जिसकी जरूरत सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होती है। यह तत्व बॉडी ​सेल्स के निर्माण, खाए गए भोजन को एनर्जी में बदलने, संक्रमण से लड़ने और शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए दालें, अंडा, चिकन, डेयरी प्रॉडक्ट और पोर्क का सेवन कराएं।

high-protein diet

विटामिन सी

विटामिन सी सिर्फ सर्दी जुकाम से लड़ने में ही नहीं बल्कि और भी कई मायनों में फायदेमंद होता है। यह शरीर की तमाम कोशिकाओं को एक साथ करता है, रक्त वाहिकाओं की दीवारों को मजबूत करता है, घावों को सही करने के साथ ही दांतों और हड्डियों को मजबूती देता है। जब बच्चा बढ़ता है तो उसके शरीर को विटामिन सी की सख्त जरूरत होती है। इस तत्व की पूर्ति के लिए बच्चों को खट्टे फल, टमाटर, स्ट्राबेरी, आम, नाशपाती, ब्रोकली और पालक जैसी चीजें खिलाएं।

आयरन की पूर्ति

आयरन मानव शरीर के लिए बहुत बड़ा पोषक तत्व है। यह बच्चों के शरीर में रक्त निर्माण को बढ़ावा देता है जिससे शरीर की सभी कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाती है। खून की कमी से कई तरह के रोग पैदा होते हैं। ऐसे में जब शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है तो इससे खून तो तेजी से बनता ही है साथ ही ध्यान और एकाग्रता में भी सुधार आता है। आयन की आपूर्ति के लिए हरी पत्तेदार सब्यिजां, मछली, अंडा, मांस, बींस, नट्स और रेड मीट में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है।

Benefits of Jaggery

फोलेट

शायद बहुत कम लोगों को पता हो लेकिन फोलेट भी बढ़ते बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह बच्चों के शरीर की सेल्स को मजबूत और हेल्दी रखता है। इस विटामिन की कमी से बच्चों को एनीमिया रोग यानि कि शरीर में खून की कमी हो सकती है। बच्चों की बॉडी में फोलेट की मात्रा बनी रहे इसलिए उन्हें मिक्स अनाज का दलिया, पालक, चने, मसूर की दाल और स्प्राउट्स जैसी चीजें दें।

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट भी बच्चों के बेहतर विकास के लिए एक जरूरी तत्व है। यह ऊतक के निर्माण और मरम्मत करने में महत्वपूर्ण है। कार्बोहाइड्रेट कई अलग-अलग रूपों (शर्करा, स्टार्च, और फाइबर) में आते हैं, लेकिन बच्चों को स्टार्च और फाइबर अधिक और चीनी कम देनी चाहिए। ब्रेड, आलू, पास्ता, चावल और अनाज आदि में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source