
Also Read
आजकल खराब दिनचर्या के कारण पेट के आसपास का हिस्सा तेजी से बढ़ने लगता है जिसे कम करना काफी मुश्किल होता है. ऐसा कुछ वसा वाले खाद्य पदार्थों के सेवन करने से होता है जिनमें से रिफाइंड शुगर (चीनी) एक है. चीनी के अधिक सेवन से पेट फूलने लगता है. जब हम शुगर का सेवन करते हैं तो यह फैट में परिवर्तित हो जाता है जो पेट के आसपास जमा हो जाती है. इसलिए पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए हमें शुगर से बचना चाहिए. चीनी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है, इसलिए शुगर को डाइट में शामिल ना करना काफी मुश्किल हो सकता है. इसके बजाय हम प्राकृतिक शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो हमारे शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रहने में मदद करती है.
शुद्ध शहद चीनी का अच्छा विकल्प है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. शहद में उच्च स्तर का फ्रुक्टोज होता है जो इसे काफी मीठा बनाता है इसलिए हमारे खाद्य पदार्थों को मीठा करने के लिए शहद की कम मात्रा भी काफी होती है. शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इसमें जीवाणु रोधी गुण भी होते हैं जो इसे स्वस्थ बनाते हैं.
गुड गन्ने से प्राप्त किया जाता है. यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. गुड आसानी से पचने में भी मदद करता है इसलिए ज्यादातर लोग भारी भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं. चीनी के स्थान पर गुड़ का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को अनेकों लाभ मिलते हैं.
रिफाइंड शुगर के बजाय कोकोनट शुगर एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसे कोकोनट पाम ट्री के फूलों की कलियों से प्राप्त किया जाता है. इसका हल्का कारमेल स्वाद है जो आपके आहार को स्वस्थ मीठा बनाता है.
खजूर सबसे मीठे फलों में से एक है यह केक, कुकीज और अन्य खाद्य पदार्थों को बनाने में इस्तेमाल होता है. इसकी प्राकृतिक मिठास स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं इसलिए इसे रिफाइंड शुगर के बजाएं इस्तेमाल किया जा सकता है. सूखे खजूर को पीसकर दानों में बदल लिया जाता है जिसे खजूर चीनी कहते हैं.
मेपल सिरप को शुगर के स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है. यह मीठे और नमकीन दोनों प्रकार के खाद्य पदार्थों के लिए उपयोग किया जाता है. इसका इस्तेमाल पेनकेक्स और स्मूदी बनाने में किया जाता है. आप इसका उपयोग सलाद और सामान को तैयार करने में भी कर सकते हैं.