Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आपके भी बच्चे को पड़ गई है चिप्स, कैंडी, बर्गर और पिज्जा की लत? ये 5 उपाय जंक फूड की लत से बच्चों को करेंगे दूर

याद रखें कि आपका बच्चा क्या खाता है उसका प्रभाव उसके शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ता है क्योंकि हेल्दी खाने से बच्चा हेल्दी रहता है वरना समय के साथ लाइफस्टाइल बीमारियों से गिर सकता है।

क्या आपके भी बच्चे को पड़ गई है चिप्स, कैंडी, बर्गर और पिज्जा की लत? ये 5 उपाय जंक फूड की लत से बच्चों को करेंगे दूर

Written by Atul Modi |Updated : July 29, 2023 7:01 AM IST

भागदौड़ भरी इस जीवन शैली में हमारे खानपान की आदतों में बहुत बदलाव किया है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों के खानपान पर हुआ है। बच्चों में पहले के मुकाबले जंक फूड के प्रति झुकाव बढ़ा है। जंक फूड के प्रति बच्चों का आकर्षण उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन रहा है। रिसर्च के मुताबिक जो बच्चे अक्सर जंक फूड का सेवन करते हैं उन्हें भविष्य में बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि बच्चों के इस रुझान को कम किया जाए। आइए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स।

बच्चों के खानपान की आदतों में करें बदलाव

बच्चों के खानपान की आदतों में एकदम बदलाव करना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए धीरे-धीरे बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालें। जिससे बच्चे को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिल सके।

बच्चों की पसंद का हेल्दी फूड

अगर आपका बच्चा सब्जी खाना पसंद नहीं करता तो अपने बच्चे के खाने में कुछ हेल्दी टिप्स और मसालों का प्रयोग करें। उन्हें सलाद ड्रेसिंग के साथ जैसे दही, सॉस ,हम्मस के साथ सर्व करें।

Also Read

More News

समय से करें शुरुआत

बच्चे की खाने पीने की आदतों में बदलाव शुरुआत से ही करें यदि बच्चा बड़ा हो जाता है तो उसके लिए इस बदलाव को स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जब भी बच्चे की डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव करें तो बच्चे को समझाएं कि यह स्वास्थ्यवर्धक क्यों है।

डाइट में प्रोटीन शामिल करें

डाइट में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बच्चे को भूख देर से लगती है और अत्याधिक कैलोरी जाने से बचाव होता है।साथ ही बच्चे में बार-बार जंक फूड खाने की इच्छा भी कम होती है। बच्चे के नाश्ते में दूध, अंडा ,मछली, चिकन, अनाज, सोया आदि चीजों का प्रयोग करें।

खाने का समय तय करें

बच्चे को ताकि समय पर खाना मिल सके इसलिए मील का समय तय करें। अगर आपको महसूस होता है कि पूरे सप्ताह का मेन्यू बनाना थोड़ा मुश्किल है तो, 2- 2 दिन का मील शेड्यूल बनाएं। डाइट में लीन प्रोटीन पनीर और जींस का प्रयोग अवश्य करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बाहर जाने से पहले मील बनाएं

अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो बच्चे के खाने की सारी चीजें तैयार कर के रखें। आमतौर पर बच्चा हर 3-4 घंटे में 3 मील और दो स्नेक्स ले लेता है। प्लानिंग के साथ बच्चे की डाइट देने से बच्चे में चिड़चिड़ा कम होती है बच्चा हाइड्रेट रहता है। डाइट में दही, गाजर जैसी चीजों को शामिल करें।

About the Author

... Read More