पकाने या गर्म करने पर 'जहर' बनने लगते हैं ये 5 फूड, जानिए कौन सा फूड कैसे खाएं?

आप अपना भोजन कैसे पकाते हैं यह परिभाषित करता है कि यह कितना स्वस्थ है। खाना पकाने से उसमें एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है जो या तो इसे सभी के लिए खाने योग्य बनाती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 20, 2023 10:13 AM IST

खाना बनाना एक कला होने के साथ विज्ञान भी है। किसी भी व्यंजन को स्वस्थ तरीके से पकाने के लिए उस खाद्य पदार्थ के विज्ञान को समझना भी जरूरी होता है। क्योंकि हमारे किचन में जो भी खाद्य पदार्थ होते हैं उन्हें गर्म करने पर प्रतिक्रिया देते हैं कुछ खाद्य पदार्थ गर्म होने पर अच्छे हो जाते हैं तो वहीं कई खाद्य पदार्थ कैसे हैं जिन्हें गर्म करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है आज हम आपको ऐसे ही 5 फूड के बारे में बता रहे हैं जिन्हें गर्म नहीं किया जाना चाहिए।

कौन से फूड गर्म नहीं करने चाहिए - Which foods should not be heated?

शहद

शहद, शुगर का एक अच्छा विकल्प है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे कैसे भी खाएं। कच्चे शहद में नेचुरल शुगर, वाटर, beta-carotene, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन ए और विटामिन के जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के अनुसार, शहद को गर्म करने से उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है और उसके एंजाइम कम हो जाते हैं। इसके अलावा इसे गर्म करने या पकाने से यह टॉक्सिक हो जाते हैं जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

ब्रोकली

अगर आप ब्रोकली को सब्जी बना कर खा रहे हैं तो ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि, ब्रोकली को कच्चा खाना सबसे अच्छा तरीका होता है क्योंकि इसे उबालने से विटामिन सी और फोलेट जैसे पानी में घुलनशील विटामिन नष्ट हो जाते हैं। कुछ रिसर्च बताते हैं कि ब्रोकली को उबालने और माइक्रोवेव में गर्म करने से उसमें मौजूद क्लोरोफिल का नुकसान होता है। जो सब्जियों को हरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बादाम

बादाम अपने हाई न्यूट्रिशन वैल्यू के कारण एक बेहतरीन सुपरफूड माने जाते हैं इसे गर्मी सिंह के रूप में भी उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है की बादाम को रोस्ट करने से उसमें मौजूद हेल्दी पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर और छीलकर खाना चाहिए। यह बादाम खाने का सबसे हेल्दी तरीका है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च दिखने में विदेशी लग सकती है मगर यह एक बेहतरीन पोषक तत्व वाली सब्जी है। जिसे भारत में भी उगाया जाता है। विशेषज्ञों की माने तो शिमला मिर्च बहुत ज्यादा पका कर खाने से उसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। दरअसल शिमला मिर्च में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो किए पानी में घुलनशील पोषक तत्व है, इसे बहुत ज्यादा गर्म करने पर इसकी खूबियां कम हो जाती हैं।

चुकंदर

मीठे लाल चुकंदर अधिकांश लोगों की पसंदीदा सब्जी है। लेकिन यह उतना स्वस्थ नहीं हो सकता जितना आप सोचते हैं। चुकंदर में विटामिन सी, फोलेट और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो तेज आंच पर पकाने पर नष्ट हो जाते हैं। इसलिए, पोषण विशेषज्ञ अधिकतम लाभ के लिए चुकंदर को ताजा और कच्चा खाने की सलाह देते हैं।