हार्ट अटैक के खतरे को कम करती हैं ये 5 हरी सब्जियां, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी रहता है कंट्रोल

Best Vegetables For Heart Health: कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हृदय रोग बिन बुलाए मेहमान की तरह हो जाते हैं. अगर आपको इससे बचना है तो अपनी डाइट में पोषक तत्व से भरी हरी सब्जियों को शामिल जरूर करें.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 14, 2023 11:43 AM IST

Heart Aattack k lie Sabjiya: शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारा हृदय होता है. दिल को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की हिदायत डॉक्टर्स भी समय-समय पर देते रहते हैं. हार्ट को मजबूत रखने के लिए सब्जियां इम्पॉर्टेंट रोल निभाती हैं. सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर के साथ ही अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं. वहीं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल आज की सबसे बड़ी समस्या हो गया है. कोलेस्ट्रॉल को निंयत्रित रखने के लिए कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें डेली अपनी डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. हार्ट को मजबूत रखने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन सब्जियों (Best Vegetables For Heart Health) का सेवन जरूर करें.

हृदय स्वास्थ्य के लिए 5 बेहतरीन सब्जियां - Best Vegetables For Heart Health

केल के पत्ते शामिल करें

केल के पत्ते पोटैशियम, फाइबर, फोलेट और कैल्शियम से भरपूर होते हैं. अच्छी सेहत पाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में इसे जरूर शामिल करें. केल में बहुत अधिक ल्यूटिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. केल के पत्तों के सेवन से मुंहासे भी दूर होते हैं और फेस की स्वेलिंग में लाभकारी माना जाता है.

हार्ट प्रॉब्लम के लिए ब्रोकली

ब्रोकली वैसे तो हेल्थ के लिए हर तरह से लाभकारी माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल की बात करें तो यह इसको भी नियंत्रित रखता है. हार्ट की प्रॉबल्म्स को भी दूर करता है. हार्ट को मजबूत करता है. ब्रोकली में न्यूट्रीशियन और सल्फोराफेन पाया जाता है, जो ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में भी मदद करता है. साथ ही चेहरे की चमक को भी बढ़ता है.

हृदय स्वास्थ्य के लिए फूलगोभी

सर्दी के सीजन में बाजारों में फूलगोभी भरपूर मात्रा में पाई जाती है. फूलगोभी में को खाने में शामिल करने से हार्ट मजबूत होने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. फूलगोभी में सल्फोराफेन कंपाउंड पाया जाता है. इससे हमारे शरीर की आर्ट्रीज को फैट से दूर रखता है और स्वस्थ्य रखता है.

गाजर खाने से ह्रदय मजबूत रहता है

गाजर का हलवा हर किसी को पसंद होगा. गाजर का सलाद भी अपने भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों से अपने आपको हम दूर रख सकते हैं. गाजर में विटामिन-ए प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. गाजर खाने से ह्रदय मजबूत रहता है. इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है. इसमें घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है. इससे पाचनतंत्र भी मजबूत रहता है. गाजर का सेवन करने से आई साइट भी मजबूत होती है.

हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्राल के लिए मूली

मौसमी सब्जियों में शामिल मूली भी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. मूली में एंथोसायनिन फैक्ट पाया जाता है जो हमारे एलडीएल स्तर को कम करता है, ये मजबूत हार्ट के लिए बेहद जरूरी है. कैल्शियम और पोटेशियम के साथ ही एंटीऑक्सिडेंट और अन्य खनिज पदार्थ भी मूली में पाया जाता है. हार्ट अटैक से बचने के लिए भी मूली कारगर साबित हो सकती है. मूली को आप सलाद के रूप में और इसके पराठे बनाकर भी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source