Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Which vegetables increase uric acid : अगर आप हाई यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से आपको ऐसे आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सके। इसमें कई तरह की हेल्दी चीजें शामिल हैं। वहीं, डॉक्टर्स कुछ हरी सब्जियों को खाने के लिए मना करते हैं, क्योंकि इन हरी सब्जियों के सेवन से आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में किन हरी सब्जियों का सेवन बिल्कुल भी न करें?
अगर आपको हाई यूरिक एसिड की परेशानी है, तो इस स्थिति में पालक का सेवन बिल्कुल भी न करें। दरअसल, पालक में प्यूरिन की काफी अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है। इसलिए हाई यूरिक एसिड में पालक का सेवन बिल्कुल भी न करें।
हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में मटर को भी शामिल करने से बचना चाहिए। मटर में मौजूद प्यूरिन आपके यूरिक एसिड के लेवल को काफी ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए इस स्थिति में आपको मटर का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस स्थिति में फूलगोभी का सेवन बिल्कुल भी न करें। इसमें प्यूरिन काफी कम पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के लेवल पर असर डाल सकती है। इसलिए कई लोगों को हाई यूरिक एसिड में फूलगोभी का सेवन करने से मना करने की सलाह देते हैं।
हाई यूरिक एसिड की स्थिति में शतावरी का सेवन भी न करें। इसमें भी प्यूरीन पाया जाता है, जिसके टूटने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको हाई यूरिक एसिड की परेशानी है, तो शतावरी से दूरी बनाकर रखें।
यूरिक एसिड में सूजन, दर्द और लालिमा की शिकायत बढ़ने लगती है। इस स्थिति में अगर आप बैंगन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है। इसलिए बैंगन का सेवन बिल्कुल भी न करें।