Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्रूट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को रखते हैं हाइड्रेट

अतः यदि आप इस मौसम के दौरान स्वयं को बीमारियों से व ठंड से बचाना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आप को निम्नलिखित फलों का सेवन करना चाहिए।

सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्रूट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को रखते हैं हाइड्रेट
सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 फ्रूट्स, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को रखते हैं हाइड्रेट

Written by Atul Modi |Published : November 8, 2020 11:18 PM IST

सर्दियों के दौरान आप को खाने पीने का ध्यान अवश्य रखना चाहिए क्योंकि यही मौसम होता है जिसमें आप बहुत अधिक बीमार होते हैं । चिकित्सकों के अनुसार प्रतिरक्षा समय के साथ निर्मित होती है। कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ प्रतिरक्षा को मजबूत करने में भी मदद करते हैं। खासकर सर्दियां ऐसे ही कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों जैसे कि फलों और सब्जियों से भरपूर होती हैं।

अतः यदि आप इस मौसम के दौरान स्वयं को बीमारियों से व ठंड से बचाना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो आप को निम्नलिखित फलों का सेवन करना चाहिए। यह फल खाने में भी बहुत स्वादिष्ट और आप को आसानी से उपलब्ध भी हो जाएंगे।

1. अमरूद

अमरूद खाना किसे पसंद नहीं होता है। अमरूद में विटामिन सी होता है और इसमें बहुत सारे एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जिसकी वजह से यह आप के शरीर को इंफेक्शन व अन्य बीमारियां होने से बचा सकता है। इनमे प्राकृतिक शुगर होती है जो आप के शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखती है। इस में ढेर सारे फाइबर भी होते हैं जो कि आप के शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं व आप को हर प्रकार के इंफेक्शन से बचा कर रखते है।

Also Read

More News

2. नाशपाती

नाशपाती का बाहरी हिस्सा हरे रंग का व अंदरुनी हिस्सा सफेद होता है। यह आप के पेट के लिए बहुत लाभदायक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। जिस वजह से इससे आप को ढेर सारे लाभ मिल सकते हैं। इस के अंदर एंटी आक्सिडेंट्स व विटामिन ए व सी भी पाए जाते हैं जो आप को इंफेक्शन या बीमारियों से बचाते हैं।

3. संतरा

संतरे में विटामिन सी व कैल्शियम होता है जो आप के शरीर को पोषण देते हैं। यदि आप को संतरा खाना पसंद नहीं है तो आप संतरे का जूस पीना भी शुरू कर सकते हैं। इस में ढेर सारे पोषक तत्त्व होते है जो आप के शरीर को स्वस्थ रखते हैं और आप की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

4. सेब

सेब आप के शरीर से इन्फ्लेमेशन को कम करती है और आप की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। सेब विटामिन सी व के के साथ साथ पेक्टिन फाइबर से भी भरपूर होता है। इसलिए आप को सेब अवश्य खाना चाहिए। आप ने यह कहावत तो अवश्य सुनी होगी कि हर दिन एक सेब खाने से आप डॉक्टरों से दूर रहते हैं जोकि बिल्कुल सही भी है। आप को सर्दियों के मौसम में जरूर सेब खाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. अनार

लाल और मीठा, अनार सर्दियों में आसानी से उपलब्ध है। यह फ्री रेडिकल्स से हमारी रक्षा करता है। इसके खाने से दिल की बीमारी ठीक होती है। वजन कम होता है और ब्लड प्रेशर कम करने में भी सहायक है। कुल मिलाकर अनार का सेवन औषधीय गुणों की दृष्टि से बेहतरीन है।

About the Author

... Read More