आम के साथ इन 5 चीजों को खाने की न करें गलती, वरना पेट में बन जाएगा जहर का गोला!

What Not to Eat With Mango : आम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है, लेकिन आम के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का कॉम्बिनेशन काफी खराब माना जाता है। आइए जानते हैं आम के साथ क्या न खाएं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 29, 2024 2:21 PM IST

What Not to Eat with Mango : फलों का राजा आम, गर्मियों के सीजन में सबसे पसंदीदा फल है। इसकी लोकप्रियता की जितनी चर्चाएं की जाए, उतना ही कम है। गर्मियों के दिनों में लोग इसके रसीले स्वाद की वजह से काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, आप आपको फ्रेश और हाइड्रेट रखता है। आम काफी ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट माना जाता है। हमारे देश में आप की कई वैरायटी उपलब्ध होती है, जिसका स्वाद एक दूसरे से काफी भिन्न होता है। कुछ लोग आम के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करके इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आम के साथ कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करने की जरूरत है। अगर आप आम का सेवन इन चीजों के साथ करते हैं, तो इससे आपके पेट में एसिड बन सकता है। इसलिए आम के साथ इन चीजों का सेवन न करें। आइए जानते हैं आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

1. आम के साथ न खाएं दही (Mango and Curd)

कुछ लोग आम और दही (Mango and Curd) का एक साथ सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने उनके पेट के लिए घातक हो सकता है। दरअसल, आम और दही का कॉम्बिनेशन पेट के लिए घातक होता है। इससे आपको कब्ज, उल्टी, अपच जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आम के साथ दही का सेवन न करें।

2. करेला और आम का कॉम्बिनेशन है खराब (Bitter gourd with Mango)

गर्मी में लोग जिस तरह आम का अधिक सेवन करते हैं। उसी तरह कई लोग गर्मियों में करेला भी काफी ज्यादा खाते हैं। इस सीजन में करेला काफी ज्यादा लोकप्रिय सब्जी है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आप इन दोनों का सेवन एक साथ नहीं कर सकते हैं। अगर आप आम और करेले का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपको उल्टी-मतली की शिकायत हो सकती है।

3. मसालेदार खाना (Spicy Foods)

हम में से अधिकतर लोग दोपहर के समय हैवी और मसाले से युक्त खाना खाते हैं। वहीं, स्वाद को बदलने के लिए आम खा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आम और मसालेदार चीजों का कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। जब आप मसालेदार भोजन के साथ आम का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आम के साथ मसालेदार चीजों का सेवन न करें।

4. कोल्ड-ड्रिंक्स (Cold Drinks)

आम के साथ ठंडा पानी या फिर कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से भी बचने की जरूरत होती है। दरअसल, आम में नेचुरल शुगर होता है। वहीं, कोल्ड-ड्रिंक्स में भी शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो शरीर में शुगर का स्तर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए आम और कोल्ड-ड्रिंक्स जैसी चीजों का एक साथ सेवन करने से बचें।

5. आम खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी (Water)

कुछ लोगों को फल खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है। अगर आपको भी इस तरह की आदत है, तो इस आदत को आज ही छोड़ दें। यह आपकी पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकता है। पाचन को सही रखने के लिए आम खाने के करीब 30 मिनट बाद ही पानी पिएं। यह आपके पेट के लिए सही होता है।

Disclaimer : आम स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन इसके कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर ही आम का सेवन करें। कभी भी आम को इन चीजों के साथ सेवन न करें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source