Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
गर्मियों के मौसम में बाहर बहुत तेज धूप होती है और केवल बाहर निकलने से ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी आपको कभी भी कोई काम करते समय पसीने आने लगते हैं। पसीने आने से शरीर में बदबू आने लगती है जो आपको दूसरों के सामने काफी शर्मिंदा कर सकती है। चाहे आप कितना ही कंट्रोल कर लें लेकिन फिर भी पसीने को कम नहीं कर पाते होंगे। लेकिन कुछ टिप्स का प्रयोग करके आप शरीर की बदबू और पसीने आने को नियंत्रित कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में बदलाव करके ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
गर्मियों के मौसम में शरीर काफी ज्यादा डिहाइड्रेटेड रहता है। गर्मियों के मौसम में शरीर को कूल रखने के लिए आप को पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको खूब सारी लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए। पसीना ज्यादा आने के कारण डिहाइड्रेशन हो जाती है और पानी पीने से इस स्थिति से बचा जा सकता है।
इस मौसम में आपको फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ओट्स और होल ग्रेन जैसी चीजों का सेवन करना इस मौसम में आपके शरीर के लिए लाभदायक रहता है। इससे आपको पाचन में लाभ मिलता है और अच्छा पाचन होने के कारण शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है और पसीना भी कम आता है।
इस मौसम में कूकिंग के लिए आपको ऑलिव ऑयल का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन में भी लाभ मिलता है। ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकता है। इसमें बने खाने का सेवन करने से पसीना भी ज्यादा नहीं आता है।
आपको ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें पानी ज्यादा होता है। ऐसे फलों में तरबूज, सेब, अंगूर और अनानास, संतरे आदि शामिल होते हैं। यह आपके पसीने के लेवल को कम कर सकते हैं। इन फलों की प्राकृतिक और थोड़ी खट्टी खुशबू को शरीर एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे आपके शरीर में एक प्राकृतिक खुशबू आनी शुरू हो जाती है।
आपको लेट्यूस, खीरा, बंद गोभी और पालक जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सब्जियों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह सब्जी गर्मी के दौरान आपके शरीर को ठंडा रखने में और आपके पसीने को कण्ट्रोल करने में काफी मदद कर सकती हैं।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके शरीर पर काफी अच्छे प्रभाव होते हैं। आपको लग सकता है कि गर्मियों में गर्म चीजों का सेवन करना अच्छा नहीं रहेगा लेकिन यह आपके नर्वस सिस्टम को ठंडा रखने में मदद करती है जिस कारण आपका पसीना कंट्रोल हो सकता है।
आपको कैफीन और अल्कोहल से युक्त चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट होता है और आपके शरीर में ज्यादा पसीना आ सकता है।
निष्कर्ष: गर्मियों के मौसम में किन चीजों का आपको सेवन करना है और किन चीजों को अवॉइड करना है इस चीज का जरूर ध्यान रखें क्योंकि डाइट ही इस मौसम में आपके शरीर को स्वस्थ रख सकती है। बाहर की चीजों का सेवन करना अवॉइड करें ताकि शरीर पर गलत प्रभाव न पड़े।
Follow us on