
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : July 14, 2022 6:59 PM IST
भारत में चाय लवर की कमी नहीं है। यहां हर गली-नुक्कड़ में चाय की छोटी बड़ी दुकान भी आसानी से दिख जाएगी। चाय प्रेमी अपने दिन की शुरुआत ही चाय पीने से करते हैं। काफी लोग हैं, जिन्हें चाय के साथ कुछ न कुछ खाने के लिए भी जरुर चाहिए होता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, तो यहां आपको थोड़ा सम्भलने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय के साथ कुछ भी खा लेना खतरे की घंटी हो सकती है। जिसका ख्याल आप और हम अमूमन नहीं रखते। लेकिन यही लापरवाही हम पर भारी भी पड़ सकती है।
चाय दूध से बनती है, और दूध के साथ आयरन से भरपूर चीजों को खाने से पहरेज करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स में आयरन होता है, जिसे अगर चाय के साथ लिया जाए तो ये खतरनाक जो सकता है। इसके खतरे को देखते हुए चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स और नट्स बिलकुल ना लें।
आयरन और चाय का कॉम्बिनेशन बिलकुल अच्छा नहीं माना जाता। चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होता है, जो आयरन को संसोधित होने से रोकता है। चाय के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ किसी भी तरह का अनाज और दाल को खाने से बचना चाहिए।
कहा जाता है कि, नींबू वाली चाय से वजन कंट्रोल में रहता है। लेकिन आपको शायद ही पता हो, कि चाय में नींबू मिलाने से वो अम्लीय हो सकती है। जिससे शरीर में सूजन तक हो सकती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, खाली पेट अगर नींबू वाली चाय पि तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए चाय में नींबू मिलाना नजरअंदाज करें।
चाय के साथ या चाय के तुरंत बाद कुछ भी ठंडा खाने से पहरेज करना चाहिए। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है। चाय पीने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद ही कुछ ठंडा खाएं।
हल्दी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन हल्दी औरचाय की पत्ती दोनों ही एक दूसरे के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। अगर हल्दी वाली चाय पी है तो आपको पेट में कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
अगर आप चाय लवर हैं, और दिन में कई बार चाय पीने के आदि हैं, तो जरूर पीजिये। लेकिन सावधानी के साथ। चाय के साथ भूलकर भी ऐसी चीजों का सेवन ना करें, जो आपकी हेल्थ को मुश्किल में डाल दे।