Diabetes Diet Tips: ये 5 आहार डायबिटीज रोगियों के लिए है जानलेवा, इनके सेवन से बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल

आयुर्वेद के अनुसार, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : November 12, 2021 5:48 PM IST

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए ब्लड शुगर नियंत्रित रखना एक चुनौती होती है, इसके लिए उन्हें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है; साथ ही उन्हें एक अच्छी जीवन शैली अपनाने की भी आवश्यकता होती है। मगर कई बार जागरूकता की कमी की वजह से डायबिटीज पेशेंट ऐसा नहीं कर पाते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि, कौन सा आहार उनके लिए फायदेमंद है और कौन नुकसानदायक है। दिनचर्या में व्यायाम का अभाव और तनावपूर्ण जीवनशैली भी ब्लड शुगर (Blood Sugar) को बढ़ाने और अन्य रोगों के होने की वजह बनते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एक एक्टिव लाइफस्टाइल और सही डाइट का चुनाव डायबिटीज रोगियों को सामान्य जीवन जीने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

अत्रेय आयुर्वेदिक सेंटर, केरल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ एसपी श्रीजीत कहते हैं, मधुमेह रोगियों को आहार व विहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही आहार और नियमित व्यायाम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

डॉक्टर श्रीजीत कहते हैं कि, आमतौर पर मधुमेह रोगी कुछ ऐसे आहार का प्रयोग करते हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं जिससे दूसरी अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां पांच ऐसे आहार बताए गए हैं, जिनका सेवन मधुमेह रोगियों को नहीं करना चाहिए।

  1. हींग
  2. बैंगन
  3. दुग्ध उत्पाद
  4. चावल
  5. गन्ना

यह पांच ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि, इन खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें। आयुर्वेद के अनुसार, यह खाद्य पदार्थ डायबिटीज रोगियों के लिए वर्जित है। कुछ ऐसे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source