Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर में खून की कमी होना आम बात है। आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में करीब 33% आबादी खून की कमी की शिकार है। जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तो मेडिकल भाषा में इसे एनीमिया कहते हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या एक बिंदु तक कम हो जाती है और शरीर ऑक्सीजन युक्त रक्त से वंचित हो जाता है। खून की कमी होने पर शरीर पर इसका जबरदस्त प्रभाव दिखता है। एनीमिया के मरीज को सांस की तकलीफ, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और दिल की धड़कनों का अनियमित होना आम हो जाता है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनके सेवन से आप अपनी शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-
हममें से ज्यादातर लोग जानते ही हैं कि हमारा लिवर आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। जो व्यक्ति एनीमिया का शिकार होता है या जिसके शरीर में खून की कमी होती है उसे चिकन लिवर, टर्की पैर और मटन आदि खाने की सलाह दी जाती है, ताकि बॉडी में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सके। साथ ही एनीमिक लोगों को सी फूड जैसे कि ट्यूना, साल्मन, सीप, क्लैम और चिंराट भी खाने चाहिए क्योंकि ये न सिर्फ आयरन में समृद्ध होते हैं, बल्कि इनमें कैल्शियम की भी प्रचुर मात्रा होती है जो आयरन के अवशोषण को और भी बेहतर बनाती है।
जी हां, पीनट बटर यानि कि मूंगफली का मक्खन भी शरीर से खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। पीनट बटर में भारी मात्रा में आयरन होता है। जो न केवल शरीर को आयरन प्रदान करता है बल्कि इसके अवशोषण में भी सुधार करता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
एनीमिया के मरीज द्वारा टोफू का सेवन भी किया जा सकता है। आयरन प्राप्त करने के लिए टोफू सबसे बेस्ट विकल्प माना जाता है। यदि आप पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं तो आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए टोफू का सेवन कर सकते हैं। यह आयरन के साथ ही प्रोटीन में भी समृद्ध है। साथ ही इसमें पनीर की तुलना में फैट भी कम होता है।
कम ही लोग जानते होंगे कि कुछ नट्स और बीज ऐसे होते हैं जिनमें आयरन की अधिक मात्रा होती है। यह आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। ऐसे नट्स और बीजों में तिल के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू और अलसी के बीज आते हैं।
बीन्स में फोलेट की उच्च मात्रा होती है जो ब्लड में अधिक लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करती है, जिससे शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। आप किडनी बीन्स, छोले, काली मटर, सोयाबीन, ब्लैक बीन्स और पिंटो बीन्स आदि का सेवन कर सकते हैं।