Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें, पेट में जलन-खट्टी डकार से मिलेगा आराम

Foods For Acidity: एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें, पेट में जलन-खट्टी डकार से मिलेगा आराम

Written by priya mishra |Updated : November 4, 2024 4:31 PM IST

Best Foods For Acidity: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग एसिडिटी की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। एसिडिटी होने पर सीने में जलन, खट्टी डकार, ब्लोटिंग और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण हमारा डेली कामकाज भी प्रभावित होता है। ऐसे में, एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इससे भी कुछ देर के लिए राहत मिलती है। हालांकि, सही डाइट की मदद से एसिडिटी को ठीक किया जा सकता है। जी हां, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

सौंफ

एसिडिटी को दूर करने में सौंफ बहुत फायदेमंद होती है। यह पाचक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ावा देकर पाचन को दुरुस्त करने में मदद करती है। साथ ही, यह पेट को ठंडक देती है, जिससे एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। एसिडिटी होने पर आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं या इसे सीधे तौर पर चबाकर खा सकते हैं।

गुड़

एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, तो भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाएं। इससे भोजन पचाने में मदद मिलेगी और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read

More News

बादाम

एसिडिटी की समस्या में बादाम का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पेट के एसिड को सामान्य करने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट और सीने की जलन में आराम मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

जीरा

जीरा भी एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। यह गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर बनती है। एसिडिटी होने पर एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा उबालें और ठंडा होने के बाद पी लें। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है।

अदरक

एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं और सीने की जलन को कम कर सकते हैं। एसिडिटी की समस्या होने पर आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी गर्म करें। इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा शहद भी मिला सकते हैं। इसके सेवन से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।