
... Read More
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपनी सेहत को सही रखने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का काफी सख्ती से ख्याल रखना पड़ता होगा। खासकर आपको अपने खाने पीने की चीजों पर कंट्रोल करना पड़ता होगा। अगर आप एक भी गलत चीज खा लेते हैं तो एकदम से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण आपकी हालत बहुत खराब भी हो सकती है। इसलिए आपको केवल वही चीजें खानी चाहिए जो शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती है । कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनका सेवन करने से आपकी ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ती है बल्कि डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलती है। यह चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं।
मेथी ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में काफी मददगार होती है। मेथी के बीजों में सॉल्युबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते है। रात भर मेथी के बीजों को पानी में डूबो कर रखने और सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग आप अन्य डिश में भी कर सकते हैं।
पालक जैसी हरी और पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। इनमें शरीर के लिए जरूरी बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं और सबसे अच्छी बात तो यह होती है कि पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो ब्लड शुगर को अचानक से बढ़ने से रोकता है और लेवल को कम भी करने में मददगार रहता है। पालक को सब्जी के रूप में या सलाद आदि बना कर सेवन किया जा सकता है।
चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जब इन्हें किसी तरल पदार्थ में भिगोया जाता है तब यह जेल का रूप ले लेते हैं। यह पाचन को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप दही, स्मूदी जैसी बहुत सारी चीजों में इन बीजों को मिला सकते हैं या फिर इसका सेवन एक स्नैक्स के रूप में भी किया जा सकता है।
अगर आपको अमरूद जैसे फल का सेवन करना अच्छा लगता है तो आपके लिए यह बात काफी अच्छी है क्योंकि अमरूद में डाइट्री फाइबर खास कर सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है। इस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल भी काफी कम होता है और यह एकदम से ब्लड शुगर लेवल को ज्यादा बढ़ने से रोकता है। गर्मियों में इसकी फ्रूट चाट बना कर खाई जा सकती है।
ब्रोकली भी एक हरी सब्जी है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक लोड भी काफी कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। इसकी सब्जी बना कर आप खा सकते हैं या फिर इसे ऐसे ही स्टिर फ्राई करके भी खाया जा सकता है। सूप में भी आप इसे एड कर सकते हैं।
निष्कर्ष: इसके अलावा भी कई फाइबर से भरपूर ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर मैनेज हो सकती है और आपका शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता है। इन चीजों में ओट्स और नट्स आदि भी शामिल होते हैं। इनका भी सेवन आप कर सकते हैं।