hamburger icon
A
Read in English

वजन कम करता है तो डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर युक्त फ्रूट, नहीं होगी कमजोरी

मौजूदा समय में वजन कम करना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। क्योंकि वजन तब तेजी से कम होता है जब लाइफस्टाइल भी अनुकूल है। लेकिन आजकल बढ़ते तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान, एक्सरसाइज के लिए वक्त न होना और नींद के अभाव में वजन कम करने में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में लोग वजन कम करने के लिए दवाओं, कैमिकल प्रॉडक्ट्स और मशीनों का सहारा लेते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 31, 2020 8:19 PM IST

मौजूदा समय में वजन कम करना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। क्योंकि वजन तब तेजी से कम होता है जब लाइफस्टाइल भी अनुकूल है। लेकिन आजकल बढ़ते तनाव, प्रदूषण, गलत खानपान, एक्सरसाइज के लिए वक्त न होना और नींद के अभाव में वजन कम करने में लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसी स्थिति में लोग वजन कम करने के लिए दवाओं, कैमिकल प्रॉडक्ट्स और मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप अपनी डाइट को सही कर लें तो आपको नतीजे काफी बेहतर दिख सकते हैं। आज हम आपको डाइट में फाइबर एड कर वजन कम करने के तरीके बता रहे हैं।

orange

संतरा- संतरा विटामिन सी का सीधा और जबरदस्त स्त्रोत है। यह स्किन और बालों को हेल्दी रखने के साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। संतरे में विटामिन सी के अलावा थायमिन, फोलेट और पोटेशियम भी पाया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं होता है। संतरे में फाइबर की मात्रा करीब 2.4 ग्राम होती है।

नाशपाती- ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सेब सबसे फाइबर युक्त फल है जबकि सच यह है कि नाशपाती में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के, तांबा और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है। यह लगभग 84 प्रतिशत पानी से बना होता है और इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। अगर फाइबर की बात करें तो नाशपाती में 5.5 ग्राम फाइबर होता है।

banana

केला- कुछ लोगों को लगता है केले के सेवन से सिर्फ वजन बढ़ता है, जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको इसके सेवन का सही तरीका पता हो तो केले के सेवन से वजन घटाया भी जा सकता है। केला विटामिन बी 6 और पोटेशियम सहित कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। केला सीधे वजन कम करने में मदद करता हैं केले में करीब 3.1 ग्राम तक फाइबर होता है। जब डाइट में फाइबर होता है तो बॉडी में फैट जमा नहीं होता है और वजन तेजी से कम होता है।

अमरूद- अमरूद फाइबर का एक और बढ़िया स्रोत है। अमरूद के बीजों में भारी मात्रा में लैक्सटिव होता है जो पाचन तंत्र को आसान बनाने में मदद करता है। प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर, अमरूद भूख को नियंत्रित कर वजन कम करने में मदद करता है। 00 ग्राम अमरूद में लगभग 5 ग्राम फाइबर होता है।