Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dry Fruits for Vitamin B12: अपने शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए शरीर में विटामिन का होना बहुत जरूरी है। आजकल के इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में थकना एक आम बात हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये थकावट विटामिन बी12 की कमी से भी हो सकता है। हमारे शरीर में मौजूद कुल 9 विटामिनों में से ये विटामिन बेहद महत्वपूर्ण विटामिन होता है। ये हमारे त्वचा की देखभाल के साथ शरीर में ऊर्जा का स्तर और ब्रेन फंक्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वक़्त से पहले पड़ने वाली झुर्रियों से लेकर उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को भी जड़ से ख़त्म कर सकता है। ऐसे में शरीर के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी पोषक तत्व हो सकता है। जिसकी कमी से कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं ऐसे कौन से ड्राई फ्रूट्स और फल हैं जिसको खाने से विटामिन बी12 कमी (Deficiency Of Vitamin B12) को पूरा कर सकते हैं।
ये एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई गुणों से भरपूर होता है। सूखे खुबानी विटामिन बी12 का एक शानदार स्रोत माना जाता हैं। अगर आप इसे हर रोज बस एक छोटी सी मुट्ठी भर खाते हो तो ये आपके शरीर में बी12 जैसे विटामिन्स की कमी कभी नहीं पड़ेगी। साथ ही इसके सेवन से आपका नर्वस सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। इसके डेली सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि होता है।
अंजीर फाइबर का एक जबरदस्त स्रोत माना जाता है। जानकारों की मानें तो इसमें विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में आप भी बी12 से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुछ सूखे अंजीर खा सकते हैं।
किशमिश को हम नेचुरल कैंडी के नाम से भी जानते हैं। इसमें विटामिन बी12 सहित कई अन्य जरूरी विटामिन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अगर आप अपने नाश्ते में किशमिश को शामिल करते हैं, तो ये आपको न सिर्फ विटामिन बी12 की कमी से बचाएगा। बल्कि आपको दूसरे जरूरी पौष्टिक तत्वों से भी परिपूर्ण कर सकता है।
खजूर का इस्तेमाल ज्यादातर ऊर्जा बढ़ाने के लिए किया जाता है। एक रिसर्च से पता चलता है कि खजूर में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
आलूबुखारा आपके पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकता है। ये फल पाचन से जुड़े लाभों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। साथ ही ये विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप अपने नाश्ते में आलूबुखारा को शामिल करते हैं, तो इससे आपका पाचन स्वास्थ्य मजबूत और स्वस्थ रह सकता है ।
अमरुद एक ऐसा फल है, जो कई तरह के विटामिन से परिपूर्ण होता है। इसमें Vitamin B12 के साथ ही Vitamin C, A, K, फोलिक एसिड, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को हर तरीके से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।