
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : January 31, 2021 1:21 PM IST
आइए जानते हैं कुछ कॉम्बो ब्रेकफास्ट के विषय में जो आपका वजन कम करने में बहुत सहायक साबित हो सकते हैं।
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपने अक्सर इस बात को सुना होगा कि ब्रेकफास्ट करना आपके लिए बहुत आवश्यक होता है जोकि बिल्कुल सही भी है। यदि आप ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपको एक नहीं, बल्कि कोई दो आहार ब्रेकफास्ट () में शामिल करना चाहिए। इसके पीछे का एक कारण यह भी होता है कि दोनों चीज़ों में अलग-अलग प्रकार का पोषण होता है, जो साथ में खाए जाने पर एक साथ काम करता हैं। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है।
एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं और इनमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। वजन कम करने के लिए ये एकदम बेहतरीन विकल्प हैं। आधे एवोकाडो में आपके रोजाना के पर्याप्त फाइबर की 25% मात्रा पाई जाती है। शोध के मुताबिक जब कोई व्यक्ति आधा एवोकाडो लंच में खाता है तो उसको अगले 3 घंटों के लिए 40% कम भूख लगती है। इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से आपको बहुत अधिक मात्रा में पोषण मिल सकता है।
बहुत से लोगों के लिए सुबह के नाश्ते में ओट्स खाना एक मनपसंद ब्रेकफास्ट में शामिल है। यदि आप ओट्स में नट बटर एक या दो चम्मच मिला देते हैं तो उससे आपका पाचन कम हो जाता है। जिससे आपको कम भूख लगती है और आप स्वयं को बहुत लंबे समय तक भरपेट भी महसूस करते हैं। ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इनमें नट बटर शामिल करने से आप इस मील में प्रोटीन व हेल्दी फैट्स भी शामिल कर रहे होते हैं।
यह ब्रेकफास्ट जितना सुनने में स्वादिष्ट लग रहा है उतना यह पौष्टिक भी है। बैरीज में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपका वजन नियंत्रित करने के काम आते हैं और वहीं दही भी लोअर बॉडी इंडेक्स व लोअर बॉडी वेट से जुड़ा हुआ है। एक स्टडी के अनुसार एंटी आक्सिडेंट से भरपूर चीजों को खाने से आपका वजन कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में इस स्वादिष्ट व पौष्टिक ब्रेकफास्ट को अपनी डाइट में सुबह जरूर शामिल करें।
आसानी से बनने वाले व बहुत स्वादिष्ट अंडे लगभग सभी के मनपसंद होते हैं। यदि आप अंडों को हॉट सॉस के साथ मिलाकर खाते हैं तो इससे आपकी भूख कंट्रोल हो सकती है। जिससे आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी। हॉट सॉस आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाती है व आपका वजन कम करने में भी लाभदायक होती है। इसलिए इस स्वादिष्ट कॉम्बो को भी आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
प्रोटीन पाउडर को यदि आप किसी फ्रोज़न फ्रूट के साथ खाते हैं तो उससे आपका वजन दोगुनी गति से कम हो सकता है। इसके साथ साथ आपको प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना है व रिफाइंड चीजों के सेवन को अपनी डाइट से कम कर देना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिल सकती है।