
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : January 20, 2025 5:10 PM IST
Medically Verified By: Kamini Sinha
Cheapest Juices for Diabetic patients
Cheapest Juices for Diabetic patients : ताजे फलों और सब्जियों से तैयार किया गया जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है। इन बीमारियों में डायबिटीज भी शामिल है। अगर आप अपने बढ़ते ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं, तो आपके लिए कुछ फ्रेश जूस फायदेमंद हो सकते हैं। मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियां काफी सस्ती और हेल्दी होती हैं, जिसका जूस तैयार करके आप रोजाना पी सकते हैं। इससे आपका शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। इस लेख में हम आपको सस्ते में मिलने वाले फल और सब्जियों से तैयार होने वाले जूस के बारे में बताएंगे, जिसे घर पर बनाना आसान भी है और यह आपके हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इन सस्ते फल और सब्जियों से तैयार होने वाले जूस से आप काफी हद तक शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए डायटीशियन कामिनी सिंहा से जानते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले जूस के बारे में-
डायबिटीज रोगियों के लिए करेले का जूस काफी हेल्दी हो सकता है। क्योंकि यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। 10 से 15 रुपये में आपको आसानी से 2 से 3 करेले मिल जाएंगे, जिसका जूस तैयार करके आप पी सकते हैं। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे आपका स्वाद भी बदल जाएगे।
आंवला का जूस मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आपको इन दिनों काफी किफायती दामों में आंवला मिल जाएगा। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसके सेवन करने से आप काफी हद तक शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं।
नियमित रूप से पालक का जूसपीने से डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें बहुत कम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। एक कप पालक में सिर्फ 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। पालक में ऐसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इससे आप काफी हद तक शुगर लेवल मेंटेन हो सकता है।
गाजर का स्वाद मीठा हो सकता है, लेकिन इससे आपका शुगर लेवल बढ़ता नहीं बल्कि कंट्रोल हो सकता है। इसमें कई जरूरी मिनकल्स, विटामिन्स और कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने में असरदार हो सकते हैं।
टमाटर का जूस पीने से आप अपने बढ़ते डायबिटीज को कमकर सकते हैं। यह मधुमेह रोगियों के लिए सबसे अच्छा जूस माना जाका है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही शरीर डिटॉक्स हो सकता है। यह ब्लड वेसेल्स को भी हेल्दी रखने में असरदार है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।