Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दिन का सबसे पहला मील अर्थात् ब्रेकफास्ट, हम सब के लिए ही बेहद जरूरी है। इसे हमें किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहिए। परंतु बात जब डायबिटीज पेशेंट की हो तो उनको खाने पीने का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि डायबिटीज के मरीज से हर तरह के खाने की बात तो की जाती है, लेकिन यदि ब्रेकफास्ट में क्या खाना है यही नहीं मालूम तो किसी भी प्रकार का परहेज करना बेकार है। तो जानते हैं वह जरूरी 5 ब्रेकफास्ट फूड के विषय में जिनका सेवन शुगर में फायदेमंद है।
इस प्रकार के शेक दूध या दही पर आधारित होते है। इनमें फल, सब्जियां व कुछ ड्राई फ्रूट शामिल होते हैं। आप सुबह की मील की बजाए यह शेक पी सकते हैं। इनसे आप को पोषण भी मिलता है और आप को भूख भी महसूस नहीं होती है। यह ऑप्शन डायबिटीज वाले लोगों के लिए एक दम सुरक्षित व हेल्दी होता है। इसलिए आप को किसी प्रकार की चिंता करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है।
अंडे आप की शुगर लेवल को कम करने के लिए सहायक होते हैं। अंडे में पाया जाने वाला योक कार्ब्स से भरपूर होता है और अंडे भी प्रोटीन से युक्त होते हैं। अतः यह ऑप्शन आप के लिए बिल्कुल हेल्दी व सेफ है। आप सुबह के नाश्ते में अंडे की ऑमलेट या अंडे को ऐसे ही भी खा सकते हैं। परंतु आप इन्हे कैसे पकाते हैं उस बात का ध्यान रखें। आप अंडों के साथ कुछ हेल्दी सब्जियों या कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आप की भूख भी शांत हो जाएगी।
यह ऑप्शन हमारे शरीर के लिए काफी हेल्दी व काफी लाभदायक होता है। बाजरा कैल्शियम, आयरन व पोटैशियम से भरपूर और डायबिटीज फ्रेंडली होता है। अर्थात इससे आपका ब्लड शुगर लेबल नियंत्रित रहेगा। अत: यह एक हेल्दी डाइट है।
इनको बनाना आसान है और ये पर्याप्त और पौष्टिक भोजन माना जाता है। लेकिन नाश्ते के लिए पारंपरिक इडली और डोसा का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए सही विकल्प नहीं है, क्योंकि वे चावल से बने होते हैं। जो कि अन हेल्दी कार्ब्स है। रिफाइंड चावल को स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों जैसे कि बाजरा और कटी हुई सब्जियों के साथ मिलाकर प्रयोग करने से मधुमेह वाले लोगों के लिए यह एक स्वस्थ विकल्प बन जाता है।
सब्जियों के साथ चावल का पोहा न केवल पेट के लिए हल्का होता है, बल्कि यह मधुमेह वाले लोगों के लिए एक फाइबर युक्त नाश्ता है। उच्च फाइबर आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है, जिससे आपको बाद में अन्य मीठे या नमकीन खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा ओट्स , मूंग या बेसन का चीला, दलिया, स्मूदी आदि भी आप सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि डायबिटीज के लिए हानिकारक चीजों का प्रयोग न करें।