ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन 5 काली चीजों का करें सेवन, हाई ब्लड प्रेशर भी रहेगा कंट्रोल

Black Foods Reduce Blood Sugar : किचन में रखी कुछ काली चीजें आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 13, 2023 10:55 AM IST

Black Foods Reduce Blood Sugar : आज के समय में कई लोग हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से काफी ज्यादा परेशान हैं। इन परेशानियों को कम करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं। इन दवाओं का असर कहीं न कहीं हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर नैचुरल तरीके से कंट्रोल हो, तो इसके लिए आप अपने किचन में रखी काली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक गुणकारी हो सकती हैं। इनमें कई काली चीजें भी शामिल हैं। आइए जानते हैं किन काली चीजों से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं?

काला जीरा 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप काले जीरे का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही यह फाइबर का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो ब्लड शुगर की परेशानी को दूर कर सकता है। नियमित रूप से काले जीरे का सेवन करने से आप पाचन को भी दुरुस्त रख सकते हैं।

काले अंगूर है फायदेमंद

अंगूर स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे, तो काले अंगूर का सेवन करें। काला अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। साथ ही कैंसर से भी लड़ने में प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से इसके सेवन से डायबिटीज से लेकर हाइपरटेंशन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

ब्लैक टी है फायदेमंद

ब्लैक टी का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

काला तिल

काले तिल का सेवन आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। यह आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है, जो आपकी कमजोर हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकता है। अगर आप नियमित रूप से काले तिल का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है।

काली मिर्च

ब्लड शुगर से लेकर ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में काली मिर्च काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। साथ ही पाचन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

इन फायदेमंद काली चीजों के प्रयोग से आप ब्लड शुगर से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्याएं काफी ज्यादा गंभीर हो रही हैं तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source