
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 13, 2023 11:18 AM IST
High Uric Acid : हाई यूरिक एसिड की परेशानी आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ रही है। अगर ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल न किया जाए, तो इसकी वजह से किडनी स्टोन, पेशाब करने में दिक्कत, जोड़ों में दर्द, सूजन इत्यादि की समस्या हो सकती है। इसलिए हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप बढ़ते यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें। हमारे आसपास कई ऐसी चीजें हैं, जिसके सेवन से हाई यूरिक एसिड की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में काले रंग की खाने वाली चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर कंट्रोल किया जा सकता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। अलसी के बीजों में अमीनो एसिड, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन आप ड्रिंक, रोस्टेड अलसी इत्यादि के रूप में कर सकते हैं।
यूरिक एसिड का स्तर घटाने के लिए जामुन का सेवन करें। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके ब्लड में यूरिक एसिड को घटाने में प्रभावी हो सकता है। इससे सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है।
रागी में फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में भी हेल्दी हो सकता है।
सर्दियों में बढ़ते यूरिक एसिड को कम करने के लिए बाजरा से बनी रोटी का सेवन करें। बाजरा में आयरन, फाइबर भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
काली गाजर काफी रेयर मिलने वाली सब्जी है। इसका स्वाद सामान्य गाजर की तरह होता है, लेकिन ब्लड में यूरिक एसिड को घटाने में यह काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। अगर आप ब्लड में यूरिक एसिड को घटाना चाहते है, तो नियमित रूप से काली गाजर का सेवन कर सकते हैं।
यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए इन काली चीजों का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.