Vitamin For Immunity: ओमीक्रोन वेरिएंट से बचाएंगे ये 4 विटामिन, आहार में जरूर शामिल करें ये पोषक तत्व

Vitamin For Immunity: रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए हम आपको 4 पोषक तत्त्वों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 24, 2021 2:30 PM IST

देशभर में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट तेजी से फ़ैल रहा है, विशेषज्ञों की मानें तो शरीर में ओमीक्रोन के हल्के लक्षण ही दिखाई देते हैं, मगर फिर भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि ओमीक्रोन भी जानलेवा वेरिएंट है। हालांकि वायरस से खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आप वैक्सीन की दोनों खुराक लें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा भीड़-भाड़ में जानें से बचें। इन सावधानियों के साथ एक काम आपको और करने की जरूरत है, वह है सही आहार का सेवन। महामारी के दौर में आपको अपने खानपान में उन पोषकतत्वों को शामिल करने की आवश्यकता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 4 पोषक तत्त्वों (Vitamin For Immunity) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन - Immunity Booster For Covid

जिंक करता है इम्युनिटी बूस्ट - Zinc For Immunity

कोरोना वायरस से बचने के लिए आहार में जिंक की सही मात्रा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जिंक की कमी से हमारे शरीर में लिंफोसाइट्स काउंट प्रभावित हो सकते हैं। जिंक से शरीर में लिंफोसाइट्स काउंट बढ़ता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। जिंक शरीर में टी-सेल्स को एक्टिव करने और बनाने में भी काफी मदद करता है। जिंक की कमी से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

विटामिन बी 6 - Vitamin B 6

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन बी-6 अपने खाने में जरूर शामिल करें। विटामिन बी-6 में पाए जाने वाले बायोकेमिकल रिएक्शन इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। आपको अपने खाने में विटामिन बी-6 वाली चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। मांसाहारी लोग अपने खाने में अंडा, चिकन, साल्मन मछली वगैरह शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी - Vitamin D

सुबह की धूप से हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन डी प्राप्त होता है। विटामिन-डी का सेवन शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेते हैं, तो श्वसन संबंधी संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। विटामिन डी शरीर में रेस्टपीरेट्री टेक्ट इंफेक्शन या रेस्पीरेटरी मसल्स को डिस्ट्रेस होने से बचाता है। कोरोना में शरीर में विटामिन डी सही मात्रा में बेहद जरूरी है।

विटामिन सी - Vitamin-C

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए विटामिन सी भी एक बेहतर विकल्प है। विटामिन सी की कमी से फेफड़ों में सूजन आने की संभावना बढ़ जाती है. इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। विटामिन सी इस सूजन को कम कर सकता है। आपको खाने में खट्टे फलों और सब्जियों से विटामिन सी कमी को पूरा करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source