बिना पकाए भूलकर भी न खाएं ये 4 सब्जियां, इनमें छिपे होते हैं हानिकारक कीड़े जो शरीर को कर देते हैं खोखला!

अगर आप इन फल या सब्जियों को कच्चे रूप में खा रहे हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे फल और सब्जियों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 10, 2023 2:16 PM IST

कुछ सब्जियां या फल ऐसे होते हैं जिनका कच्चे रूप में (बिना पकाए) सेवन करने से आपको पेट में बैक्टीरिया या पैरासाइट का सामना करना पड़ सकता है। फल और सब्जियां आपकी डाइट का एक मुख्य हिस्सा होना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से आपको शरीर के लिए जरूरी पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं। लेकिन जितना जरूरी फल और सब्जियों का सेवन करना है उतना ही जरूरी इन्हें सही ढंग से खाना भी होता है। आपको यह पता होना चाहिए की कौन से फल को पका कर खाना है और कौन से फल और सब्जी को कच्चे रूप में खाना है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ फल और सब्जियों के बारे में जिन्हें आपको कभी भी कच्चे रूप में नहीं खाना चाहिए।

बिना पकाए ना खाएं ये सब्जियां - (Bina Pakaye Na Khayen Ye Sabjiyan)

अरबी का पत्ता

अरबी के पत्ते शरीर के लिए काफी हेल्दी होते हैं लेकिन इन्हें आपको कभी भी कच्चे रूप में नहीं खाना चाहिए। खाने से पहले आपको अरबी के पत्ते को हमेशा गर्म गर्म पानी में धोना चाहिए और चाहें तो आप इसको उबाल भी सकते हैं। ऐसे ही आपको पालक और केल के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इन पत्तों में ऑक्सलेट लेवल ज्यादा होता है और जब आप इन्हें गर्म पानी में उबालते हैं तो इनमें से यह तत्व निकल जाता है और आपको इससे केवल लाभ प्राप्त होते हैं।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी में कुछ ऐसे छोटे छोटे पत्ते होते हैं जो आपको धोते समय या फिर काटते समय आंखों से दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि इनका रंग भी पत्ता गोभी जैसा ही होता है। अगर आप गलती से इन्हें भी खा जाते हैं तो आपको दिमाग के फंक्शन में काफी दिक्कत आ सकती है। इन सब्जियों में पेस्टीसाइड भी ज्यादा मिलता है इसलिए आपको इनका सेवन करने से पहले इन्हें उबाल लेना चाहिए। इसकी सब्जी बनाते समय भी आपको अच्छे से इस सब्जी को कुक करना चाहिए।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च का सेवन करने से पहले आपको उसका ऊपर का डंठल जरूर उतार लेना चाहिए। इसके बाद आपको इसे कई देर तक गर्म पानी के नीचे धोना चाहिए। शिमला मिर्च के बीजों के अंदर भी कई बार बहुत सारे टेप वॉर्म हो जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हो सकते हैं। शिमला मिर्च के अंदर इन कीड़ों के अंडे भी पनपने लगते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए और ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं।

बैंगन

बैंगन के बीजों में भी बहुत सी बार इस तरह के कीड़े मिलते हैं। इस तरह के पैरासाइट को सब्जी से हटाने के लिए आपको बैंगन को अच्छे से कुक करना चाहिए। बहुत से लोग तो इस सब्जी को अपने घर लाने से भी डरते हैं क्योंकि यह एक जटिल सब्जी होती है। यह बहुत से लोगों को स्वाद में भी अच्छी नहीं लगती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

निष्कर्ष: यह सब्जियां आपको हमेशा कुक करके ही खानी चाहिए। चाहे आप इन्हें पकाने के किसी भी तरीके का प्रयोग करें लेकिन इन्हें पका जरूर लें। आप उबाल सकते हैं, सब्जी बना सकते हैं या फिर गर्म पानी में इन्हें कई देर तक नीचे छोड़ सकते हैं। आप अगर पकाने में ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो आप इन्हें किसी बर्तन में डाल कर थोड़ा-थोड़ा रोस्ट कर सकते हैं ताकि इनके अंदर मौजूद सारे पैरासाइट सब्जियों से बाहर निकल सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source