इन 4 चीजों से एसिडिटी की समस्या होगी पल में दूर

ठंडा दूध या कच्ची छाछ पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 15, 2019 4:33 PM IST

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो थोड़ा सा भी तला-भुना, मसालेदार, कचौड़ी, समोसा खा लेंगे, तो उन्हें एसिडिटी की समस्या परेशान करने लगती है। एसिडिटी की समस्या कॉमन है, जो किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों को इससे इतनी परेशानी होती है कि उन्हें हॉस्पिटल तक जाना पड़ जाता है। अस्वस्थ खान-पान इसकी प्रमुख वजह है। यदि आपको भी एसिडिटी बार-बार परेशान करती है, तो दवाइयां खाने की बजाय कुछ आसान से घरेलू टिप्स को अपनाकर देखें। अपने खान-पान को बदलकर देखें। कुछ आहार ऐसे होते हैं, जिनको खाने से आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी।

‘गैस पास’ नहीं करते, तो जान लें ये बातें

तरबूज- इसमें सबसे ज्यादा पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, साथ ही पीएच लेवल को कम करने में भी मदद करता है, जो एसिडिटी की समस्या को कम करता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर मौजूद होते हैं।

नारियल पानी- नारियल पानी शरीर के लिए अमृत की तरह होता है। यह शरीर से सभी टॉक्सिन्स निकालने में मददगार है। इससे एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

इन कारणों से बनती है गैस, जानें इससे बचने के उपाय

ठंडा दूध या कच्ची छाछ- दूध शरीर और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं ठंडा दूध या कच्ची छाछ पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जब भी आपको गैस की समस्या परेशान करे, तो एक गिलास ठंडा दूध पीकर देखें।

खीरा- कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या इतनी ज्यादा होती है कि वो दवाएं हमेशा अपने पास ही रखते हैं। लेकिन, आपको हर समय दवाओं के सेवन से बचना चाहिए। इसके लिए आप खीरे को अपने आहार में शामिल करें। खीरे में भी पानी खूब होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

खीरा शरीर के लिए कई तत्वों की भरपाई करता है। खीरा भी एसिड रिफ्लक्स को कम करता है, जिससे एसिडिटी की समस्या में कमी आती है।

केला- इसके सेवन से एसिडिटी से बचा जा सकता है। केला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम से भरपूर होता है। केला एसिड रिफ्लक्स को कम करता है, साथ ही केले में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिसकी मदद से एसिडिटी से बचा जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source