Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आपको पता चले कि आप फलों के माध्यम से अल्कोहल का सेवन कर रहे हैं तो क्या करेंगे? जी हां... सही पढ़ा। फलों में भी प्राकृतिक तौर पर अल्कोहल मिली होती है। ये एक तरह के शुगर अल्कोहल हैं जो शरीर को कैलोरी प्रदान करते हैं इसलिए कई बार अधिक मात्रा में भी फल खाने से नशा आने लगता है। ऐसा खासकर व्रत के दौरान होता है। आइए इस लेख में जानें कि किन फलों में मौजूद है शुगर अल्कोहल।
सेब
सेब में 23 ग्राम शुगर अल्कोहल मौजूद होता है जिस कारण जिन लोगों को मीठा पसंद नहीं होता वे सेब खाकर अपना शुगर लेवल बैलेंस रखते हैं। और इस कारण भी मधुमेह के मरीजों को सेब नहीं खाने की डॉक्टर हिदायत देते हैं। यूएस के एप्पल एसोसिएशन के अनुसार सेब एक हेल्दी फल है और इसमें सॉरबिटॉल नाम का शुगर अल्होकल मिला होता है।
पाइनएप्पल
इसमें 9 ग्राम अल्कोहल की मात्रा मिली होती है। अमेरिकन डायबीटिज एसोसिएशन के अनुसार पाइनएप्पल में मान्नीटॉल नामक शुगर अल्कोहल बहुत बड़ी मात्रा में उपस्थित होता है जो पाइनएप्पल के मीठा होने में 50-70 फीसदी की भूमिका निभाता है। मान्नीटॉल के कारण इंसान के शरीर में गैस्ट्रोइन्टेस्टनल डिसकम्फर्ट पैदा होती है। वैसे तो इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता लेकिन ऑबिसीटी और मधुमेह के मरीजों को इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
मक्का
ज़ाइलीटॉल एक तरह का शुगर अल्कोहल है जो मक्के के दाने में मिला होता है। इस शुगर अल्कोहल की मात्रा मक्के के दाने में इतनी अधिक मिली होती है कि इसे मक्के के दाने से निकाल कर अन्य चीजों, जैसे च्विंगम, बैक्ड किए हुए केक और कूकिज़ आदि, में स्वीटनर फलेवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
गाजर
गाजर में भी मान्नीटॉल पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अन्य पोषक-तत्व भी पाए जाते हैं। गाजर फल की तरह भी और सब्जी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले शुगर अल्कोहल की मात्रा कम होती है जिस कारण इसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। इस कारण ही गाजर का इस्तेमाल सब्जी, सूप और सलाद में भी इस्तेमाल हो जाता है।