
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 1, 2022 7:56 PM IST
हमेशा से ही हेल्दी रहने के लिए दालों का सेवन किया जाना अच्छा माना जाता है. दालों में सभी तरह के पोषण तत्व और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. किसी को डायजेशन की समस्या हो या कोई बीमार हो उसके लिए मूंग की दाल या खिचड़ी बनाई जाती है. लेकिन क्या आपको पता है कि, मूंग की दाल भी कई मायनों में नुकसानदायक हो सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक मूंग की दाल के साथ यहां थोड़ा उल्टा मामला है. मूंग की दाल को कुछ लोगों की हेल्थ के लिए पूरी तरह से अच्छा नहीं माना जाता. यहां तक उन्हें हर रोज मूंग दाल खाने से भी पहरेज करने की सलाह दी जाती है. आखिर किन लोगों के लिए मूंग दाल का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, चलिए जानते हैं.
काफी लोग होते हैं, जिनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे लोगों को मूंग की दाल खाने से पहरेज करना चाहिए. हर रोज मूंग दाल खाने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है.
अगर किसी इंसान को ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या है तो, मूंग दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. मूंग दाल में शार्ट चेन कर्ब्स मौजूद होते हैं, जिन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है.
काफी लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है. उनके लिए तो मूंग की दाल का सेवन करना सही बताया जाता है. लेकिन जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें मूंग की दाल के सेवन से पहरेज करना चाहिए. वहीं अगर आपको लो डायबिटीज की समस्या है, तो उन्हें भी मूंग दाल का सेवन नहीं करना चाहिए. ये नुकसानदायक हो सकता है.
काफी लोग मूंग दाल को अन्य दालों की तुलना में सबसे अच्छा मानते हैं. लेकिन जिन्हें यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, पेट फूलने या लो ब्लड शुगर की समस्या है उनको मूंग की दाल काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है.