Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लंबे गर्मी के मौसम के बाद आखिरकार सर्दियों का मौसम आ ही गया है। सर्दियों की ठंडी हवा, साफ मौसम और टेस्टी पकवान हर किसी कोआकर्षित करते हैं। साथ ही इस तापमान में गिरावट के कारण मेटाबॉलिज्म (Metabolism) भी अच्छा रहता है। जो आपको एनर्जी देता है और गर्म रखता है। लेकिन ठंड और बर्फीली हवा के कारण कई बार हम इतने आलसी हो जाते हैं कि अपने खानपान पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। इसलिए आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो आपको सर्दियों के मौसम में अंदर से स्ट्रॉंग तो रखेंगी ही साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रखेंगी। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये सुपरफूड-
तिल के बीज एक ऐसा सुपरफूड है जो सर्दियों के दौरान आपके आहार का हिस्सा जरूर होना चाहिए। तिल के बीज गुड फैट खासकर पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) से लैस होते हैं। जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप के जमाव को कम करता है और हृदय रोगों और कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तिल के बीजों के नियमित सेवन से शरीर गर्म होता है जो हमें कई रोगों से भी बचाता है। इसमें सक्रिय और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले फाइटोकेमिकल्स जैसे सेसमिन, सेसामोलिन, टोकोफेरोल्स, फाइटोस्टेरोल, फाइटेट्स और अन्य फेनोलिक्स शामिल होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके रोगों के जोखिम को कम करते हैं। सिर्फ यही नहीं तिल में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत करती है। साथ ही इसमें मौजूद जिंक बोन डेनसिटी को बढाता है।
सर्दियों के दौरान, कुछ लोगों को सर्दी और फ्लू, खांसी, सांस की बीमारी, साइनसाइटिस इत्यादि आम बीमारियां जल्दी पकड लेती हैं। इसलिए इस मौसम में अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। सर्दियों में गुड़ हमारे शरीर के लिए एक सफाई एजेंट के रूप में काम करता है। जो फेफड़े, पेट, आंतों, श्वसन पथ और अन्नप्रणाली को साफ करता है। गुड़ चीनी की तुलना में कहीं अधिक बेहतर होता है, क्योंकि यह सुक्रोज से बना होता है। साथ ही यह मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन आदि खनिजों में भी समृद्ध होता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया कि गुड़ चीनी की तुलना में धीमी गति से पचता है, और धीरे-धीरे ऊर्जा देता है। जबकि यह सच नहीं है। यह अधिक समय तक ऊर्जा प्रदान करता है जो शरीर को गर्म बनाता है। गुड़ में खनिज और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और सामान्य सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियों से उबरने में मदद कर सकते हैं। मूंगफली की चिक्की, ड्राईफ्रूट्स के लड्डू, गुलपादी, मूंगफली के लड्डू, हलीम के लड्डू, गुलपोली, गुड़ और खजूर की चटनी आदि का सेवन किया जा सकता है।
ठंड के मौसम में अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत अदरक की चाय से करना पसंद करते हैं। हालांकि, अदरक अपने पसंदीदा पेय या व्यंजन में स्वाद तो जोडता ही है साथ ही यह आपके सेहत को कई तरह के लाभ भी देता है। अदरक शरीर के तापमान को बढ़ाता है। यह गले में संक्रमण के लिए और साइनसाइटिस से निजात दिलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अदरक का सेवन ठंड को कम करता है और मानव ब्रोन्कियल चिकनी मांसपेशियों की कोशिका (बीएसएमसी) प्रवासन और प्रसार को बढ़ाकर एक सूखी, चिड़चिड़ाहट वाली खांसी को रोकता है। जिंजरोल, जो अदरक में पाया जाने वाला एक प्रमुख जैव सक्रिय यौगिक है, इसकी मदद से अस्थमा को रोकने में मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अदरक में कई चिकित्सीय गुण हैं, जिनमें एंटीबायोटिक, रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सिडेंट शामिल होते हैं। अदरक की चाय, अदरक का कढा, अदरक की बाती, सूप और सब्जी में अदरक डालकर सेवन किया जा सकता है।