
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 3, 2025 1:00 PM IST
Bloating
How to get unbloated in 5 minutes home remedy : पेट का फूलना एक आम समस्या होती है, जो ज्यादा खाने या फिर असंतुलित खान-पान की वजह से हो सकती है। इसके अलावा, जब पाचन सही न हो, तो भी पेट फूल सकता है। दरअसल, जब आंतों में गैस बन जाती है, कब्ज हो जाती है या फिर जल्दबाजी में खाने के चक्कर में हवा निगल लेना भी पेट फूलने के कारण हो सकते हैं। जब कोई ज्यादा वक्त बैठा रहता है और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग हो सकती है। ब्लोटिंग की समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका होता है हेल्दी डाइट। अगर आप अपने खान-पान में सुधार करें, तो पेट फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से पेट फूलने की समस्या नहीं होगी। तो आइए आपको कुछ रेसिपीज के बारे में बताते हैं।
सामग्री : माचा पाउडर, गर्म पानी - 1/3 कप, बादाम या ओट मिल्क - 1/2 कप
माचा लाटे बनाने की विधि: माचा लाटे को बनाने के लिए माचा पाउडर को एक छोटे बाउल में डालें और इसे लगातार घुमाते रहें, ताकि गांठ न बनें। फिर इसमें गर्म पानी डालें ओट मिल्क के डालने तक अच्छे से फेंटते रहें। मिल्क को झागदार बनाने के लिए फ्रॉथर का इस्तेमाल करें। अब इस मिक्सचर को अपने कप में डालें और बिना चीनी के पिएं।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए जरूरी सामग्री : फ्रोजन बेरीज - 3/4 कप, फ्रोजन ब्लूबेरी - 1/2 कप, बादाम दूध - 3/4 कप, ग्रीक योगर्ट - 2 बड़े चम्मच
बेरी आल्मंड मिल्क स्मूदी बनाने की विधि : बेरी आल्मंड मिल्क स्मूदी बनाने के लिए पहले सभी सामग्रियों को लें और तब तक ग्राइंड करें, जब तक कि यह एक गाढ़ा और मुलायम न हो जाए। जैसे ही यह तैयार हो जाए, इसे तुरंत परोसें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें ताजी मलाई भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ताजी लस्सी ब्लोटिंग से दिलाए राहत
आवश्यक सामग्री : ताज़ा दही-2 कप, ठंडा पानी या दूध- 1 कप, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, केसर और थोड़े से सूखे मेवे चाहिए।
लस्सी बनाने की विधि: लस्सी बनाने के लिए दही को हाथ से या मशीन से फेंटे। इसे तब तक फेंटते रहे, जब तक कि यह पतला महीन न हो जाए। अब इसमें थोड़ा सा दूध या बर्फ डालें। जब तक इसमें झाग न आ जाए, तब तक इसे फेंटते रहे। अब इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स और केसर डालें। अब आपकी लस्सी तैयार है और इसे ठंडी-ठंडी पिएं, ब्लोटिंग से राहत मिलेगी।
ब्लोटिंग होने पर मुख्य रूप से खाने की चीजों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन इसके अन्य कारण भी हैं, जैसे-