शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करेंगी ये 3 हरी पत्तियां, कई समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

Vitamin B12 Rich Leaves : शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए कुछ हेल्दी पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन खास पत्तियों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 23, 2024 3:01 PM IST

Vitamin B12 Rich Leaves : शरीर को लगभग हर तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है, जिसमें  विटामिन बी12 काफी अहम माना जाता है। यह एक ऐसा विटामिन है, जो पानी में घुलनशील होता है और शरीर को स्वस्थ रखने से लेकर शारीरिक कार्यों को बेहतर कर सकता है। इस विटामिन को कोबालामिन या सायनोकोबालामिन के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्लड और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकता है। साथ ही डीएनए संश्लेषण, एनीमिया की परेशानी और टिश्यूज से जुड़ी समस्याओं को कम करने में प्रभावी हो सकता है। ऐसे में विटामिन बी12 की पूर्ति बहुत ही जरूरी होती है। विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप कुछ हरी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। जी हां, हमारे आसपास मौजूद कुछ पत्तियों में विटामिन बी12 भरपूर रूप से होता है।

विटामिन बी12 की कमी दूर करे मोरिंगा की पत्तियां

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मोरिंगा की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। इसे मुंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन आप जूस, सूप, सैंडविच और सलाद जैसी चीजों में कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, यह हमारे पूरे शरीर के लिए स्वस्थ होती हैं। इसमें विटामिन बी12 के साथ-साथ विटामिन ए, बी-2, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन डी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पालक में भरपूर रूप से है विटामिन बी12

पालक विटामिन बी12 का काफी अच्छा सोर्स होता है। यह एक हरी पत्तेदार सब्जियां हैं, जिससे न सिर्फ विटामिन बी12 की पूर्ति की जा सकती है। बल्कि यह विटामिन बी12 का भी काफी अच्छा सोर्स होता है। इसका सेवन आप सब्जी या सूप के रूप में कर सकते हैं।

नॉरी है विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स

समुद्र में मौजूद शैवाल या नोरी विटामिन बी12 का काफी अच्छा सोर्स होता है। नोरी मुख्य रूप से एशियाई खाद्य बाज़ारों में उपलब्ध होता है। अगर आप अपने शरीर में इसकी पूर्ति चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।

Also Read : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप इन हेल्दी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर है या फिर विटामिन बी12 की काफी ज्यादा कमी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source