Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सभी माता पिता अपने बच्चे के स्वास्थ को लेकर चिंतित होते हैं। उनके स्वास्थ और दिमाग के विकास के लिए उनको पोषण से भरपूर भोजन खिलाना चाहिए। एक बच्चे का दिमाग तेजी से बढ़ता है। वास्तव में जब वे दो वर्ष के होते हैं, तब तक बच्चे का दिमाग अपने वयस्क आकार के 80% तक बढ़ चुका होता है। दिमाग के स्वास्थ के लिए हर पोषक तत्व जरूरी है। इसके अलावा, शोध में सामने आया है कि कुछ पोषक तत्व और खाद्य पदार्थ दिमाग के विकास को बढ़ावा देते हैं और बच्चों और किशोरों में दिमाग के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे फूड के बारे में जो बच्चों के दिमागी विकास में बेहद लाभदायक रह सकते है।
मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन डी पाए जाते हैं जो दिमाग की याद करने की क्षमताओं को बढाने में मदद करते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड में सार्डिन और सैल्मन भी काफ़ी मात्रा में होते हैं। जितना अधिक ओमेगा -3 हम बच्चों के खाने में शामिल करेंगे, उनकी दिमाग की क्षमता उतनी ही अधिक होगी।
जामुन में एंथोसायनिन पाया जाता है जो हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए लाभदायक रसायन हैं, जामुन में प्रचुर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं। साइंटिसट के अनुसार, एंथोसायनिन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करने में मदद करता है। दिमाग में ब्लड के प्रवाह में सुधार करने में भी बेरीज लाभदायक हैं। यह दिमाग की सैल्स के विकास करने में मदद कर सकते हैं, और शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी इन्हें खाने से बढ़ावा मिल सकता है।
पत्तेदार साग का सेवन करने से हमारे शरीर के स्वास्थ को काफी लाभ मिल सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जियां बच्चों के दिमाग के विकास के लिए जरूरी हैं। आप इन सब्जियों को ऑमलेट, सैंडविच आदि में शामिल करके अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। पालक, केल और लेट्यूस जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में पौष्टिक पदार्थ होते हैं जैसे फोलेट, फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉयड्स और विटामिन ई जो मस्तिष्क की रक्षा करते हैं।