
... Read More
दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा वेजीटेरियन सोर्स होता है, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होने के कारण दाल शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और उसके विकास में मदद करता है। दालें हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होती हैं, लेकिन दाल को अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है। यह कब्ज, गैस और अपच का कारण बन सकता है। लेकिन दाल से जुड़ी एक और बात जो हर किसी को पता नहीं होती, दरअसल दाल खाने के बाद या दाल खाते समय कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
दाल खाने के तुरंत बाद या दाल खाने के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। दरअसल दूध में मौजूद प्रोटीन और दाल का प्रोटीन मिलकर आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह हम मेटाबॉलिज्म को स्लो भी कर सकता है। इसलिए दाल के साथ दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
दाल का सेवन करने के साथ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि दाल का डाइजेशन प्रोसेस लंबा होता है और इसमें पानी की अधिक जरूरत होती है ऐसे में जब आप दाल खाने के बाद फल का सेवन करते हैं तो यह दोनों मिलकर आपके आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक में प्रोटीन ज्यादा है तो दूसरे में फाइबर की मात्रा अधिक है और इन दोनों का पाचन आसानी से नहीं होता है, जिसके कारण आपको पेट संबंधी समस्याएं होने लगते हैं।
कुछ लोगों को भोजन के साथ मिठाइयों का सेवन बहुत पसंद होता है, लेकिन जब दाल का सेवन कर रहे हो तो मिठाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि प्रोटीन के साथ शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है, जिसके कारण पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकते हैं।